Jolly LLB 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाए जॉली, तीन ही दिनों में फिल्म ने मारी फिफ्टी
Jolly LLB 3 Box Office Collection day 3: फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' सिनेमाघरों रिलीज हो गई है। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई और इसे लेकर दर्शकों में एक जबरदस्त उत्साह है। क्योंकि इसके पार्ट ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब रिलीज के बाद पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने पहुचें। जिससे फिल्म की कमाई की शुरुआत अच्छी रही। अक्षय कुमार और अरशद वारसी से ज्यादा लोग सौरभ शुक्ला के किरदार को पसंद कर रहे हैं।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। तीन दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। हर दिन कमाई हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन तीनों में सबसे ज्यादा है। हालांकि अभी दुरुस्त आंकड़े आने में समय लगेगा। हो सकता है कमाई का ये आंकड़ा और बढ़ जाए। खैर, फिल्म ने दूसरे 20 करोड़ रुपये और पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कमाई का ग्राफ देख ट्रेड एक्सपर्ट्स को ये उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म की दिन प्रति दिन ऑक्यूपेंसी भी बढ़ती जा रही है।
फिल्म की कहानी एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें आप हंसती हैं, ताली पीटते हैं और आंसुओं से भी भर जाते हैं। इस बार फिल्म में दो वकील 'जॉली' एक-दूसरे से भिड़ते हैं। इसमें गरीब किसानों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया है। अक्षय और अरशद के अलावा, फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'जॉली LLB 3' का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। यह 'जॉली LLB' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसके पिछले दो भागों को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।












Click it and Unblock the Notifications