जॉन अब्राहम बोले- कपिल के शो में जाने से नहीं हिट होती फिल्म, इस मूवी का दिया उदाहरण
मुंबई, 29 मार्च: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। ऐसे में जॉन लगातार इस फिल्म का प्रोमोशन कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के प्रमोशन के दौरान जॉन कभी किसी जर्नलिस्ट पर गुस्सा कर रहे हैं तो कभी कपिल शो में जाने के सवाल पर ऐसा जवाब दे रहे हैं जो चर्चा में आ रहा है। कपिल शो में फिल्म के प्रमोशन को लेकर तो उन्होंने कह दिया कि वहां जाना कोई फिल्म के चलने की गारंटी नहीं है।

कपिल के शो में जाने पर हुआ सवाल
एक इंटरव्यू में जॉन से टीवी पर आने वाले कपिल शर्मा शो में फिल्म प्रमोशन के लिए जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि द कपिल शर्मा शो पर फिल्म का प्रचार करने का ये मतलब कतई नहीं है कि इससे वो हिट हो जाएगी। द कश्मीर फाइल्स का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि देखिए ये फिल्म कैसे एक पारंपरिक मार्केटिंग के बिना सफल हुई है।

जर्नलिस्ट पर किया गुस्सा
अटैक के प्रमोशन के लिए किए गए एक इंवेट में जॉन को गुस्सा भी आ गया। एक जर्नलिस्ट ने जॉन की फिल्मों में वास्तविकता से परे एक्शन होने की बात कही तो जॉन को ये पसंद नहीं आया। जॉन ने कहा कि ये तो अपना दिमाग घर रखकर आ गए हैं। इस दौरान जैकलिन फर्नांडिस और रकुल प्रीत भी जॉन के साथ ही बैठी थीं।

किस सवाल पर हुए नाराज
दरअसल जॉन से पूछा गया था कि आपकी फिल्मों में एक्शन का ओवरडोज होता है। यह तब तक अच्छा लगता है जब तक आप चार या पांच लोगों से फाइट करते हुए दिखते हैं लेकिन हद तो तब हो जाती है जब आप स्क्रीन पर अकेले 200 लोगों से लड़ते हुए दिखते हैं। इसी पर जॉन भड़क गए और कहा कि ये बेतुका सवाल है। जॉन ने ये भी कहा कि मैं ऐसे मूर्खतापूर्ण सवालों के जवाब देने के लिए मेंटली फिट होने पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications