Tehran Teaser Out: ‘तेहरान’ की तैयारी में जॉन अब्राहम, सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म तेहरान का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म का टीजर वीडियो खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
मुंबई, 11 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर चर्चा में हैं। जिसका वह लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। लेकिन एक्टर इस फिल्म के अलावा जल्द ही और भी फिल्मों में नजर आएंगे। यानी कि एक्टर इस साल फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आने वाले हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म 'तेहरान' का फर्स्ट लुक रिलीज किया है।

फिल्म तेहरान का फर्स्ट लुक
बता दें कि जॉन अब्राहम ने फिल्म तेहरान का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू करने की भी जानकारी साझा की है। फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "गणतंत्र दिवस 2023 के लिए तैयार हो जाएं। मेरी अगली फिल्म 'तेहरान' होगी जिसका निर्देशन अरुण गोपालन करेंगे।" वहीं एक्टर का टीजर में लुक देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, एक्टर एक बार फिर एक्शन थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं।
इन फिलमों में नजर आएंगे जॉन अब्राहम
बता दें कि, जॉन अब्राहम को आखिरी बार फिल्म अटैक में देखा गया। जिसे फैंस की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। अब इस एक्शन फिल्म के बाद एक्टर मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाले हैं। जो कि, 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ तारा सुतारिया, दिशा पटानी और अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications