OTT पर डेब्यू नहीं करना चाहते जॉन अब्राहम, बोले- ‘मैं बड़े पर्दे का हीरो हूं’

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, उन्हें एक अभिनेता के तौर पर खुद को बड़े पर्दे पर ही देखना है।

मुंबई, 22 जून: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलन रिटर्न्स का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। जो कि, 29 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच अभिनेता ने ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्मों को लेकर एक बार फिर बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ कर दिया है कि, वह एक अभिनेता के तौर पर खुद को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।

OTT डेब्यू पर बोले जॉन

OTT डेब्यू पर बोले जॉन

कोरोनाकाल ने आम इंसान से लेकर बॉलीवुड जगत तक हर किसी के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। उस वक्त फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही थीं। लेकिन, जैसे-जैसे स्थिति पहले से सामान्य होने लगी है सिनेमाघरों में फिर से रौनक लौटने लगी है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने ओटीटी पर फिल्में रिलीज होने को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बड़ी बात कही हैं।

क्यों बड़े पर्दे पर रहना चाहते हैं जॉन?

क्यों बड़े पर्दे पर रहना चाहते हैं जॉन?

हाल ही में जॉन अब्राहम को फिल्म अटैक में देखा गया। फिल्म को फैंस के मिले-जुले रिस्पॉन्स मिले। अब एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' की प्रोमोशन में व्यस्त हैं। जिसमें अभिनेता तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और दिशा पटानी भी हैं। जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक के रिलीज होने के 2 महीने बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब एक्टर ने इसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि वह क्यों एक अभिनेता के रूप में बड़े पर्दे पर रहना चाहते थे।

'मैं बड़े पर्दे पर आना चाहता हूं'

'मैं बड़े पर्दे पर आना चाहता हूं'

जॉन अब्राहम ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि- "एक निर्माता के रूप में, मुझे ओटीटी स्पेस पसंद है। मैं माध्यम के लिए फिल्में बनाना और उस दर्शकों को पूरा करना पसंद कराउंगा। लेकिन एक अभिनेता के रूप में, मैं बहुत स्पष्ट हूं कि मैं बड़े पर्दे पर आना चाहता हूं'।

जॉन को है इससे समस्या

जॉन को है इससे समस्या

जॉन अब्राहम ने आगे कहा कि, "मैं बड़े पर्दे का हीरो हूं और मैं यहीं दिखना चाहता हूं। इस समय मैं ऐसी फिल्में करूंगा जो बड़े पर्दे के अनुकूल हों। मुझे यह आपत्तिजनक लगेगा अगर कोई मेरी फिल्म को बीच में ही टैबलेट पर बंद कर देता है क्योंकि उन्हें वॉशरूम जाने की जरूरत होती है। साथ ही, मैं 299 रुपये या 499 रुपये में उपलब्ध नहीं होना चाहता। मुझे इससे समस्या है'।

जॉन की आ रही है अगली फिल्म

जॉन की आ रही है अगली फिल्म

आपको बता दें कि, जॉन अब्राहम जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं जो कि, फिल्म एक विलन की सीक्वल है। इस फिल्म के निर्माता मोहित सूरी जिन्होंने एक विलन का भी निर्देशन किया है। जो कि, साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स सिनेमाघरों में 29 जुलाई को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+