Video: जब अमिताभ बच्चन से बात करते हुए KBC में रोने लगे जॉन अब्राहम, टीवी पर पहले कभी नहीं दिखे ऐसे इमोशनल
Video: जब अमिताभ बच्चन से बात करते हुए KBC में रोने लगे जॉन अब्राहम, टीवी पर पहले कभी नहीं दिखे ऐसे इमोशनल
मुंबई, 25 नवंबर: बॉलीवुड के मशहूर एक्शन एक्टर जॉन अब्राहम अपनी नई फिल्म सत्यमेव जयते 2 के प्रमोशन को लेकर रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति-13 में शानदार शुक्रावर (26 नवंबर) एपिसोड में दिखाई देंगे। कौन बनेगा करोड़पति 13 के आगामी एपिसोड के लिए एक नया टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें हॉट सीट पर सत्यमेव जयते-2 के एक्टर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला बैठे दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में कुछ ज्यादा तो नहीं दिखाया गया है लेकिन प्रोमो के आखिर में जॉन अब्राहम अमिताभ बच्चन से बात करते हुए इमोशनल दिखाई दिए हैं।

जब पहली बार अमिताभ बच्चन के घर गएं जॉन अब्राहम
कौन बनेगा करोड़पति में जॉन अब्राहम ने उस किस्से के बारे में भी बताया, जब वह पहली बार अमिताभ बच्चन के घर गए थे। जॉन अब्राहम ने धूम की रिलीज के तुरंत बाद बच्चन परिवार के घर जाने को याद किया और अमिताभ को उनकी मुलाकात की याद दिलाई। जॉन ने कहा, "धूम के बाद मैं आपके घर पर आया था मोटरसाइकिल पर और आपने बोला, 'अभिषेक को इसके लिए प्रोत्साहित मत करना। और जैसे ही जब अभिषेक बच्चन नीचे आए, तो आपने (अमिताभ) ने अपना रुख बदला और कहा, "वाह, क्या बाइक है।"

आखिर क्यों अमिताभ बच्चन से बात करते हुए रोने लगे जॉन अब्राहम
टीजर के अंत में दिखता है कि अमिताभ बच्चन से बात करते हुए जॉन अब्राहम रोने लगे हैं। हालांकि जॉन अब्राहम किस बात पर भावुक हुए हैं, इस बात का खुलासा टीजर में नहीं किया गया है। जॉन को काफी ज्यादा इमोशनल दिखे हैं, हालांकि, किस बात ने उन्हें इतना रुलाया। यह पता नहीं चल पाया है। जॉन क्यों रोएं, हमें यह जानने के लिए एपिसोड का इंतजार करना होगा और देखना होगा।

जॉन ने जो कर दिखाया वो अमिताभ भी नहीं कर पाएं
केबीसी-13 के प्रोमो की शुरुआत में जॉन ने कुछ एक्शन सीन को फिर से बनाने की कोशिश की, जिसके तहत उन्होंने फुटबॉल के साथ कुछ तरकीबें दिखाई। जॉन ने एक उंगली पर फुटबॉल को घुमा कर दिखाया। लेकिन जब अमिताभ ने अपनी उंगली पर गेंद घुमाने की कोशिश की, तो वह असफल रहे। दर्शकों को खुश करने के लिए जॉन ने अपना एब्स दिखाने के लिए अपनी शर्ट भी उठाया। जिसपर अमिताभ ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा, "सिर्फ महिलाओं की आवाज सुनाई दी।

25 नवंबर को रिलीज हुई है जॉन का फिल्म सत्यमेव जयते 2
जॉन की नई फिल्म सत्यमेव जयते 2 गुरुवार (25 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में जॉन में ट्रिपल रोल में हैं। एक पिता और उनके दो जुड़वा बेटों का किरदार जॉन ने निभाया है। फिल्म का निर्देश मिलाप जावेरी ने किया है। सत्यमेव जयते 2 के निर्देशक मिलाप जावेरी ने कहा कि वह शुरू में जॉन को जुड़वां बच्चों, सत्य और जय की भूमिकाओं में लेना चाहते थे। लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि पिता की 'सबसे मजबूत भूमिका है। इसलिए मैंने सोचा कि जॉन को ट्रिपल रोल में ही ले लिया जाए।''












Click it and Unblock the Notifications