'मैंने 4 लाख नहीं 1 करोड़...', जिया शंकर ने मनीषा रानी को बदनाम करने के लिए पैपराजी को दी मोटी रकम? जानें सच
Jiya Shankar Manisha Rani Fight: बिग-बॉस ओटीटी 2 शो भले ही खत्म हो चुका है। शो का विनर एल्विश यादव बन गए हैं। शो के दौरान कई कंटेस्टेंट्स के बीच अच्छी दोस्ती रही है तो वहीं कुछ एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते थे। लेकिन सबसे ज्यादा शो में जिया शंकर और अभिषेक मल्हान की शानदार कैमिस्ट्री चर्चा में रही। लेकिन अब फैंस ने जिया शंकर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मनीषा रानी को बदनाम करने के लिए पैपराजी को पैसे दिए हैं। जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
क्या मनीषा को बदनाम करने के लिए जिया ने पैप्स को दिए पैसे?
मनीषा रानी के फैंस ने जिया शंकर पर आरोप लगाया था कि जिया ने मनीषा को बदनाम करने के लिए पैपराजी को 4 लाख रुपए दिए हैं। अब इसी दावे पर जिया ने सफाई दी है और उन्होंने बातों ही बातों में तंज कसा। उन्होंने कहा, "दोस्तों, सच में, मनीषा के फैंस या 'अभिषा' के फैंस, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि क्या चल रहा है यहां?

जिया ने बताई सच्चाई
जिया शंकर ने आगे कहा, तुम सबको ये करने की जरूरत नहीं है। तुम लोग ये सब सोशल मीडिया पर डाल रहे हो। मैंने विरल भयानी को 4 लाख दे दिए ताकि मनीषा को बदनाम किया जा सके। 4 लाख नहीं भाई 1 करोड़ दिए थे। कैसी बकवास है ये? ऐसी गलत-गलत खबर, तुम लोग क्यों फैला रहे हो? ढंग से पहले पता करा करो ना। 1 करोड़ का तुम लोगों ने 4 लाख कर दिया? मैं इतनी मेहनत इसी लिए तो कर रही थी क्या यार मेरी पीआर कुछ काम की नहीं है।"
Jiya Shankar slam #Abhisha fans who defame her by using an edited whatsapp chat of her and Paps to post only about #Abhiya
Jiya says, "4 lacs nahi maine 1 crore diye hai unhe #Abhiya chalane ko," pic.twitter.com/nFjJKyf9o6
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) August 17, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
फिलहाल जिया शंकर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि, बिग-बॉस ओटीटी 2 के फिनाले से पहले ही जिया शंकर शो से बाहर हो गई थीं। वहीं एल्विश यादव ने विनर बनकर बिग-बॉस का नया रिकॉर्ड तोड़ा। वह पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उन्हें प्राइज मनी 25 लाख मिली है इसके साथ ही एक लग्जरी गाड़ी गिफ्ट में मिली।












Click it and Unblock the Notifications