Jigyasa Singh: जिज्ञासा सिंह के साथ नहीं हुआ कोई हादसा, सोशल मीडिया पर लिखा- मैं जिंदा हूं....ये तो अफवाह...
Jigyasa Singh Dies Fake News: बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, मशहूर हस्तियों की मौत या दुर्घटनाओं के बारे में अफवाह फैलाना आज के समय में कोई बड़ी बात नहीं है। हाल ही में फेमस टीवी एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उनके मौत की खबर चारों तरफ फैल चुकी थी लेकिन उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। टीवी के फेमस सीरियल 'थपकी प्यार की' की लीड एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह ने एक यूट्यूब वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें झूठा दावा किया गया था कि उनकी मौत हो गई है।
जिज्ञासा सिंह की मौत की झूठी खबर
आपको बता दें कि जिज्ञासा ने जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं उनमें 'थपकी प्यार की अभिनेत्री का निधन', 'जिज्ञासा सिंह का आखिरी वीडियो' और 'अभिनेत्री थपकी का निधन-चौंकाने वाली खबर' जैसे टॉपिक के साथ इस झूठी खबर को चलाया जा रहा था।

जिज्ञासा ने लिखा- दोस्तो मैं जिंदा हूं
उन हेडर और खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीवी एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ये वीडियो फर्जी हैं और ऐसी झूठी जानकारी फैलाने वाले व्यक्तियों पर सवाल उठाना चाहिए। इन वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- ये कौन लोग हैं जो ये फैला रहे हैं? वहीं हंसी वाले इमोजी के साथ जिज्ञासा ने लिखा था- दोस्तों, मैं जिंदा हूं...चमत्कार चमत्कार! फर्जी चैनलों पर इस फर्जी खबर को फैलाना बंद करें।
जिज्ञासा को श्रद्धांजलि देने लगे थे लोग
आपको बता दें कि एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह कुछ समय के लिए शोबिज से दूर थीं और उनकी कथित मौत की खबर ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन फर्जी वीडियो में उल्लेख किया गया था कि उनकी कार दुर्घटना में मौत हो गई है, जिसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे थे। 'रेस्ट इन पीस', 'आरआईपी जिज्ञासा' और 'ओम शांति' जैसे मैसेजेस आने लगे थे।
हेल्थ समस्याओं के चलते छोड़ा था शो
जानकारी के अनुसार जिज्ञासा सिंह को टीवी सीरियल 'थपकी प्यार की' और इसके दूसरे सीजन, 'थपकी प्यार की 2' में वाणी की भूमिका के लिए खूब पॉपुलैरिटी मिली है। हालांकि कुछ हेल्थ समस्याओं के कारण उन्हें शो के दूसरे सीजन से बीच में ही बाहर होना पड़ा था और उनकी जगह प्राची बंसल ने बाद में ये रोल निभाया है। इसके अलावा, जिज्ञासा सिंह 'शक्ति - अस्तित्व के एहसास की' में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications