'मेरी बेटी ने सुसाइड नहीं किया, मर्डर है ये, मरते दम तक लड़ूंगी...', सूरज के बरी होने पर बोलीं जिया की मां
Sooraj Pancholi acquitted: सूरज पंचोली के बरी होने के बाद एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान ने कहा है कि वो इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जाएंगी। उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की थी। ये हत्या थी।

Jiah Khan mother Rabia Khan on Sooraj Pancholi acquitted: अभिनेता सूरज पंचोली के जिया खान आत्महत्या मामले में उकसाने के आरोप से बरी होने पर जिया खान की मां राबिया खान ने कहा है कि वह मरते दम तक लड़ेंगी। राबिया खान ने कहा है कि वो इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जाएंगी।
कोर्ट के फैसले के बाद राबिया खान ने कहा, ''आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप गया है। लेकिन मेरे बच्चे (जिया खान) की मौत कैसे हुई...यह मर्डर का मामला है। मैं हाई कोर्ट जाऊंगी।''
राबिया खान ने कहा, ''मैंने शुरू से कहा है, ये सुसाइड नहीं मर्डर है। 'मेरी बेटी ने सुसाइड नहीं कर सकती थी। वो जान देने वालों में से नहीं थी। मेरी बेटी की हत्या हुई थी। मैं मरते दम तक लड़ूंगी।''
कोर्ट ने क्यों किया सूरज पंचोली को बरी?
मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद ने कहा, "सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी कर दिया जा रहा है।"
जिया खान 3 जून 2013 को मुंबई में अपने घर पर मृत पाई गई थीं। जिया खान ने अपने सुसाइड नोट ने सूरज पंचोली और अपने रिश्ते को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

पत्र में सूरज पंचोली पर जिया खान ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था। जिया ने कहा था कि उसका रेप हुआ है और उसे गर्भपात कराना पड़ा।
सूरज पंचोली को धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया था। 1 जुलाई 2013 को सूरज पंचोली को 50,000 के मुचलके पर हस्ताक्षर करने के बाद जमानत दे दी गई थी। 2 जुलाई को अदालत ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया और कहा कि वह जिया खान की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं है।

कोर्ट के फैसले से नाखुश जिया खान की मां राबिया खान ने कोर्ट से गहन और विस्तृत जांच का अनुरोध किया था। जिया खान की मौत के लगभग एक साल बा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले को मुंबई पुलिस से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में स्थानांतरित कर दिया था। जिसपर 28 अप्रैल 2023 को आया है, जिसमें सूरज पंचोली बरी हो गए हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications