'सबने एक तरफ की कहानी सुनी...' Jiah Khan केस में छलका सूरज पंचोली का दर्द, वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू
Sooraj Pancholi statement: सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा से नाम जोड़े जाने पर सूरज पंचोली का एक बयान खूब चर्चा में रहा था। एक्टर ने कहा था कि मीडिया ने सिर्फ एक तरफ की कहानी सुनी।

Sooraj Puncholi interview: आज से करीब 10 साल पुराने जिया खान मामले में आज फैसला आने वाला है। मौत से पहले एक्ट्रेस ने जो सुसाइड नोट छोड़ा था, उसमें सूरज पंचोली के नाम का जिक्र था। इस बीच एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू भी खूब चर्चा में है।
रवाना हुए सूरज पंचोली
जिया खान मामले में आज फैसला आना है। ऐसे में एक्टर सूरज पंचोली सीबीआई कोर्ट के लिए निकल चुके हैं। देखना ये होगा कि इस मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट क्या फैसला सुनाती है। इस बीच एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू खूब चर्चा में है।
पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
IANS को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि मीडिया ने जो भी मुझे लेकर लिखा है उसमें पांच प्रतिशत की भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने सिर्फ एक ही तरफ की कहानी सुनी है। किसी ने मेरा वर्जन सुनने की जरूरत नहीं समझी। क्योंकि मैंने कभी पब्लिसिटी पाने के लिए ये नहीं कहा कि मैं निर्दोष हूं।
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर से जुड़ा नाम
इस बीच एक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी थी। एक्टर ने उन सभी रिपोर्ट्स का जिक्र किया, जिसमें उन्हें दिशा सालियान की मौत से जोड़कर देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर सुशांत की मैनेजर और सूरज पंचोली की कुछ फेक तस्वीरें भी वायरल हो रही थीं। एक्टर ने कहा कि फोटो में दिख रही लड़की उनकी दोस्त थी, जिसका नाम अनुश्री गौर है।
जिया खान की मौत से उठा बवाल
बताते चलें कि जिया खान ने साल 2013 में कथित तौर पर आत्महत्या कर दी थी। मौत से ठीक पहले जिया ने एक सुसाइड लेटर भी छोड़ा था। जो काफी लंबा चौड़ा था। इस लेटर में उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली का भी जिक्र था। लेटर पर एक्टर का नाम मेंशन होने के बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था।
करीबी दोस्त ने बताई एक्टर की हालत
हाल ही में एक्टर के एक करीबी दोस्त ने नाम ना बताने की शर्त पर एक बयान भी दिया था। उन्होंने कहा कि सूरज अभी तक बहुत कुछ झेल चुके हैं। उन्होंने बहुत बुरे दिन देखे हैं। कोर्ट का जो भी फैसला आएगा वे उसका पूरा सम्मान करेंगे। अगर फैसला उनके पक्ष में नहीं भी आता है, तो भी ठीक है। लेकिन पक्ष में आता है तो कम से कम वे इस उलझन से आजाद हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications