Jiah Khan Case: जिया खान केस से बरी होते ही सूरज पंचोली ने दिया पहला रिएक्शन, बोले- 'सच्चाई की जीत होती है'
जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस मामले में उन पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

Jiah Khan Case: तकरीबन 10 साल बाद जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई कोर्ट ने आखिरकार आज अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने आरोपी सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद सूरज पंचोली ने अपना पहला रिएक्शन दिया है।
सुसाइड केस से बरी हुए सूरज पंचोली
सीबीआई कोर्ट में सूरज पंचोली मां जरीना वहाब के साथ पहुंचे थे। इस दौरान पैपराजी और मीडिया ने उन्हें घेर लिया था। इस दौरान एक्टर मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए। अब 10 साल बाद आखिरकार एक्टर को जिया खान सुसाइड केस में बरी कर दिया गया है।
दिया पहला रिएक्शन
कोर्ट से अपने पक्ष में फैसला आने के बाद सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'जीत हमेशा सच्चाई की होती है'। फिलहाल उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कोर्ट के फैसले से परिवार खुश
मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद ने सूरज पंचोली को बरी करते हुए कहा कि सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको जिया खान सुसाइड केस में दोषी नहीं ठहरा सकती। इसलिए कोर्ट आपको इस केस से बरी करने का फैसला कर रहा है। हालांकि कोर्ट के इस फैसले सूरज पंचोली और उनका परिवार काफी खुश है।
10 साल से न्याय की मांग कर रही थी राबिया खान
बता दें कि, साल 2013 में 25 साल की जिया खान ने जुहू के स्थित फ्लैट पर सुसाइड किया था। उन्होंने सुसाइड लेटर में सूरज पंचोली के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। हालांकि लेटर में एक्टर का नाम नहीं लिखा था। इसके बाद से पिछले 10 साल से एक्ट्रेस की मां राबिया खान अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।
कोर्ट को नहीं मिला कोई सबूत
कोर्ट में सीबीआई की ओर से भी हत्या की बात को खारिज किया गया था। कोर्ट का मानना है कि, ये सुसाइड है और एक्ट्रेस की हत्या नहीं हुई थी। कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जो ये साबित करता है कि सूरज पंचोली ने ही जिया खान को खुदखुशी के लिए उकसाया था।












Click it and Unblock the Notifications