Jhalak Dikhhla Jaa 11: टॉप 3 में इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, वाइल्डकार्ड एंट्री कर किया सपना पूरा, जानें कौन
Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: डांस शो झलक दिखला जा 11 को लंबे सफर के बाद आखिरकार विनर मिल ही गया। शोएब मलिक, मनीषा रानी और अद्रिजा सिन्हा के बीच कांटे की टक्कर हुई। लेकिन इस जंग में जीत केवल एक ही की हुई। जिसकी शो में वाइल्डकार्ड एंट्री हुई थी।
रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 को जज अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा ने किया। वहीं ऋत्विक धनजानी और गौहर शो के होस्ट थे। दर्शकों ने इस शो को खूब पसंद किया। वहीं लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे थे आखिर कौन शो का विजेता होगा। आखिरकार ये घड़ी आ ही गई और वाइल्डकार्ड एंट्री कर मनीषा रानी ने ये टॉफी जीत ली।

जब से मनीषा रानी की शो में एंट्री हुई तो वह लगातार जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दे रही थी। लोगों को उनके डांसिंग स्किल्स काफी पसंद आ रहे थे। ऐसे में शोएब मलिक और अद्रिजा सिन्हा को धूल चटाते हुए बिहार ही मनीषा रानी शो की विजेता बन चुकी हैं। बता दें कि, पहली बार नहीं है जब वाइल्ड कार्ड ने झलक दिखला जा शो जीता है। इससे पहले तेरिया मगर ने सीजन 9 में टॉफी अपने नाम की थी।
Congratulations #ManishaRani for winning the #JhalakDikhhlaJaa11 trophy. Her fans finally made it. 🏆
Note: This is not the first time the wild card won the Jhalak show. Teriya Magar won the show in season 9 as a wild card against Salman Yusuff Khan and Shantanu Maheshwari. pic.twitter.com/nOnUJg1v4v
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) March 1, 2024
मनीषा रानी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इससे पहले वह सलमान खान के शो बिग-बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थीं। उनका गेम फैंस ने काफी किया था। हालांकि वो बिग बॉस ओटीटी 2 की सेकेंड रनर- अप रही थीं। शो खत्म होने के बाद भी वह काफी सुर्खियों में रही। अब सोशल मीडिया पर फैंस उनको जीत की बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications