'तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो' से जेठालाल ले रहे हैं ब्रेक, दिलीप जोशी ने वीडियो में बताई इसकी सच्चाई

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 14 सालों से ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के सभी किरदार लोगों का जमकर एंटरटेनमेंट करते हैं। कई कलाकारों को तो इस शो के जरिए ही घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। हालांकि पिछले कुछ समय से ये शो कई तरह के विवादों के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कई किरदारों ने इसके प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। कलाकारों की मानें तो असित मोदी का बर्ताव उन लोगों के प्रति बिल्कुल अच्छा नहीं था। ऐसे में कई कलाकारों ने इस शो को छोड़ दिया है। फिलहाल खबर है कि शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी भी कुछ समय के लिए इस शो से ब्रेक ले रहे हैं।

शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहे हैं जेठालाल
हाल ही में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बोल रहे हैं कि इस शो से वह कुछ समय के लिए ब्रेक लेने वाले हैं। खबर है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी अपने परिवार के साथ तंजानिया की धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने शो से एक छोटा सा ब्रेक लिया है।

dilip joshi

धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं दिलीप जोशी
दिलीप जोशी सोशल मीडिया पर बिल्कुल एक्टिव नहीं है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी धार्मिक यात्राओं का जिक्र किया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस दौरान जेठालाल का किरदार शो में कुछ दिन के लिए गायब रह सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से बिजी शेड्यूल के बीच एक्टर्स को मुश्किल से ही ब्रेक मिल पाता है और इस बार जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने अपने शेड्यूल से ट्रैवलिंग के लिए ब्रेक लिया है।

अबू धाबी घूमने जाएंगे जेठालाल
वहीं जेठालाल के शो से ब्रेक लेने की खबरों ने उनके फैंस को बुरी तरह से निराश कर दिया है। आपको बता दें कि दिलीप जोशी ने सोशल मीडिया पर अपनी धार्मिक यात्राओं का जिक्र है। वीडियो में दिलीप जोशी ने ये भी बताया है कि वह अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान अबू धाबी भी जाएंगे।

शो में मनाया जा रहा है गणेश उत्सव
जानकारी के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस समय गोकुलधाम वासियों ने गणेश चतुर्थी समारोह शुरू कर दिया है और बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। जेठालाल ने खुलासा किया कि वह इस बार गणेशोत्सव का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बप्पा का स्वागत करने और पहली आरती करने के बाद वह इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। ये सीन कुछ दिनों के लिए जेठालाल के शो से बाहर जाने का इशारा है क्योंकि वह शूटिंग से ब्रेक ले रहे हैं ताकि वह धार्मिक यात्रा पर जा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+