Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘दयाबेन’ की वापसी पर ‘जेठालाल’ ने दिया बड़ा बयान, छलका दर्द

दयाबेन से जुड़ी हर एक अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में सबकी चहेती ‘दयाबेन’ की शो में वापसी को लेकर जेठालाल ने प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई, 18 जून: मशहूर टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई हुई है। शो के किरदारों से फैंस का अलग ही जुड़ाव है। ऐसे में अगर कोई किरदार शो छोड़ दे, या किसी कारण से शो में नजर ना आए तो दर्शक इसे भावनाओं से जोड़ लेते हैं। ठीक ऐसा ही हुआ शो की फेमस किरदार दयाबेन के साथ। कुछ सालों से शो में दयाबेन के ना होने से दर्शक काफी नाराज चल रहे हैं। ऐसे में दयाबेन से जुड़ी हर एक अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में खबर आ रही है कि सबकी चहेती दयाबेन शो में वापसी करने वाली हैं। दरअसल, जेठालाल ने दयाबेन की वापसी को लेकर मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सामने आया ‘जेठालाल' का रिएक्शन

बताते चलें कि लंबे समय से दर्शकों को दयाबेन के किरदार की शो में वापसी का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में शो के निर्माता ने हाल ही में दयाबेन को लेकर बयान दिया था कि वे जल्द ही उन्हें शो में लाने की कोशिश करेंगे। इस बीच शो के लीड एक्टर दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल का एक वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसमें जेठालाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए दयाबेन की वापसी पर बात की है।

क्या बोले ‘जेठालाल'?

क्या बोले ‘जेठालाल'?

दरअसल हाल ही में प्रोड्यूसर असित मोदी मीडिया के साथ जेठालाल की शॉप पर पहुंच गए। इस मौके पर दिलीप जोशी ने दयाबेन की वापसी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने कहा, वो तो...हां, देखिये अभी। दया आने वाली थी, लेकिन... फिर से उसने हमें उल्लू बना दिया है। तो अभी पता नहीं है कि असित भाई क्या चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने शो में जल्द ही दयाबेन की वापसी की उम्मीद भी जताई है।

नई ‘दयाबेन' की होगी एंट्री

नई ‘दयाबेन' की होगी एंट्री

बताते चलें कि शो में दिशा वकानी 'दयाबेन' का किरदार निभा रहीं थीं। लेकिन शादी के बाद एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस का फिलहाल बेबी हुआ है। इस बात की जानकारी उनके भाई ने सोशल मीडिया पर दी थी। अब खबर सामने आ रही है कि मेकर्स जल्द ही शो में नई दयाबेन लेकर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+