क्या पापा जितेंद्र की वजह से 48 की उम्र में भी एकता कपूर की नहीं हुई शादी, सामने आई ये बड़ी वजह

Ekta Kapoor: जब भी किसी इंटरव्यू में एकता कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा जाता है तो वह सलमान खान का हवाला देने लगती हैं। एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि वह शादी कब करेंगी। इस पर एकता ने मुस्कुराते हुए कहा था कि जब सलमान खान शादी कर लेंगे, उसके दो या तीन साल बाद मैं भी शादी कर लूंगी। वह ये बात मजाक में ही कहती हैं लेकिन इसमें पूरी सच्चाई है। दरअसल एकता कपूर की उम्र 48 वर्ष है और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

क्या पापा की शर्त की वजह से नहीं की शादी?
आपको बता दें कि जब भी एकता कपूर की शादी का जिक्र होता है तो उनके पापा हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का नाम सामने आता है। कहा जाता है कि एकता कपूर की शादी पापा जितेंद्र की एक शर्त के चलते नहीं हो पा रही है। इस बात का जिक्र खुद एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में किया था।

ekta kapoor

पापा जितेंद्र ने एकता से कही थी ये बड़ी बात
एकता कपूर ने बताया था- पापा ने कहा था कि या तो तुम शादी कर लो या काम कर लो। दोनों चीजें एकसाथ नहीं हो सकती। बस मैंने काम को चुन लिया। एकता ने आगे कहा था- मैंने अपने कई दोस्तों को शादी के बाद तलाक लेते देखा है। काम में सफलता हासिल करना और शादी कर परिवार चलाना एकसाथ नहीं हो सकता है। शायद यही वजह है कि मैं अब तक सही समय का इंतजार कर रही हूं।

चंकी पांडे को दिल दे बैठी थीं एकता कपूर
एकता कपूर ने एक बार अपने क्रश का जिक्र भी किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी थी। एकता कपूर ने एक बार चंकी पांडे के बर्थडे पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी और लिखा था- कुछ साल पहले मैं चंकी पांडे पर अपना दिल हार बैठी थी। अगर वह मान जाते तो मैं भी आज बॉलीवुड वाइफ होती। इसके अलावा एकता कपूर का नाम कई बार बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर से भी जुड़ा है।

करण जौहर से शादी करना चाहती थीं एकता
वहीं एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा था- अगर एकता कपूर और मुझे कोई नहीं मिलता है तो हम दोनों एक-दूसरे से शादी कर लेंगे। हालांकि इस रिश्ते पर एकता ने कभी कोई कमेंट नहीं किया। लेकिन लोग आज भी इस रिश्ते को लेकर बात करते नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+