Jeetendra Birthday: फिल्मों में बिना काम किए करोड़ों रुपए की कमाई कर लेते हैं जितेंद्र, जानें उनकी कुल संपत्ति

Jeetendra Net Worth: जितेंद्र के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करना इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। जितेंद्र का परिवार शुरू से ही आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।

jeetendra

Jeetendra Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जितेंद्र को लोग उनकी एक्टिंग के अलावा उनके यूनीक स्टाइल डांसिंग के लिए जानते हैं। जितेंद्र ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। जितेंद्र ने अपनी पहली फिल्म सिर्फ 100 रुपए में साइन की थी लेकिन आज वह करोड़ों रुपए के सपंत्ति के मालिक हैं। कल जितेंद्र अपना 81वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए आपको बताते हें उनकी कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।

जूनियर आर्टिस्ट के रूप में किया था काम शुरू
जितेंद्र के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करना इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। जितेंद्र का परिवार शुरू से ही आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। जितेंद्र का जन्म अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम शुरू किया था। एक्टर जितेंद्र के पिता फिल्मों में ज्वैलरी सप्लाई का काम किया करते थे।

jeetendra

1500 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज के समय में जितेंद्र के पास 200 मिलियन डॉलर (1500 करोड़) की कुल संपत्ति हैं। भले ही इस समय जितेंद्र ने फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन इसके बावजूद भी वह हर साल करीब 200 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेते हैं। आपको बता दें कि जितेंद्र एक्टर होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर भी हैं। जितेंद्र बालाजी टेलिफिल्म्स, ऑल्ट एंटरटेनमेंट और बालाजी मोशन पिक्चर्स जैसे कई फेमस प्रोडक्शन हाउस के चेयरमैन हैं और इनकी ज्यादातर कमाई प्रोडक्शन हाउस से ही होती है।

90 करोड़ का आलीशान बंगला
जितेंद्र के पास मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत आज के समय में करीब 90 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा जितेंद्र के पास मुंबई में ही कई लग्जरी अपार्टमेंट और फ्लैट्स भी हैं। जितेंद्र का पंजाब में भी एक आलीशान घर है।

jeetendra

महंगी गाड़ियों का शौक
जितेंद्र के पास ऑडी A8 कार है जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए बताई जाती है। वह इसी गाड़ी में सवार होकर घूमना पसंद करते हैं। जितेंद्र की बेटी एकता कपूर टेलीविजन इंडस्ट्री की काफी बड़ी प्रोडूसर हैं। उनके कई शोज काफी बड़े हिट साबित होते हैं। आपको बता दें कि एकता कपूर के सभी शोज पर जितेंद्र ही पैसा लगाते हैं, जिसकी वजह से एक्टर करोड़ों की कमाई करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+