एक्टिंग या राजनीति नहीं, बल्कि इस फील्ड में जाना चाहती थीं जया बच्चन, बताया क्यों नहीं हो पाया सपना पूरा
Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने पॉडकास्ट शो व्हॉट द हेल सीजन 2 को लेकर चर्चा में है। इस शो में अब तक जया बच्चन और श्वेता बच्चन अपने परिवार से जुड़े कई बड़े राज खोल चुकी हैं। अब हाल ही में जया ने बताया कि उनका हमेशा से एक्टिंग नहीं बल्कि आर्मी फोर्स ज्वाइन करने का सपना था।
नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में जया बच्चन ने बताया कि रुढ़िवादी सोच की वजह से उनका एक सपना था जो कभी भी पूरा नहीं हो पाया। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे वो समय याद है जब मैं बहुत ही ज्यादा निराश हुई थी, क्योंकि मैं आर्मी ज्वॉइन करना चाहती थी। उस समय पर वह 'नर्स' की पोस्ट को छोड़कर किसी भी अन्य पोस्ट के लिए महिलाओं को भर्ती नहीं करते थे।"

जया बच्चन ने आगे कहा कि केवल लोगों की इस सोच की वजह से वह कभी भी आर्मी ज्वाइन नहीं कर पाई। हालांकि मैं मजबूत महिलाओं के बीच पली बड़ी हूं इसलिए मेरे सोचने का तरीका भी बाकी लोगों से काफी अलग है। वहीं एक्ट्रेस की बेटी श्वेता बच्चन ने भी इस पर विचार साझा किए और स्कूल में पढ़ाई के दौरान अपना अनुभव साझा किया।
श्वेता बच्चन ने कहा कि, "स्कूल में सबजेक्ट थे जो केवल महिलाएं कॉलेज में लेती थीं जबकि कुछ सिर्फ पुरुष कॉलेज में लेते थे. कितना अजीब पल था एक आदमी बैठा हो और एक औरत गाड़ी चला रही हो। खैर आज के समय में काफी कुछ बदल गया है और ऐसा कुछ अब नहीं रहा। पहले के मुकाबले लोग काफी ज्यादा आगे बढ़ चुके हैं।"
आपको बता दें कि जया बच्चन फिलहाल ना सिर्फ एक्टिंग में बल्कि राजनीति में काफी काफी सक्रिय हैं। वह आए दिन अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा जया के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसमें वह अक्सर पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आती हैं। कई बार इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications