ऐश्वर्या राय को कैसे ट्रीट करता है बच्चन परिवार? जया बच्चन ने किया शॉकिंग खुलासा, कहा- 'हमने उसे अपनी बहू...'
Amitabh Bachchan Aishwarya Rai Bonding: बच्चन परिवार इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। खबर है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं कि इसके पीछे बच्चन परिवार है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर खबरें आ रही हैं शादी के 17 साल बाद दोनों अलग हो सकते हैं। बीते कुछ समय से दोनों किसी भी इवेंट में साथ नहीं दिखते जिसकी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि कपल के बीच कुछ दिक्कतें चल रही हैं। इस बीच जया बच्चन का एक बयान काफी चर्चा में है।

जया बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच बॉन्डिंग पर बात की थी। ये तब की बात है जब ऐश्वर्या और अभिषेक की नई-नई शादी हुई थी। उस दौरान जया बच्चन ने करण जौहर के टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण' में कई बड़े खुलासे किए थे। जया ने बताया कि उनके परिवार में ऐश्वर्या राय को कैसे ट्रीट किया जाता है और वह अमिताभ बच्चन के लिए क्या मायने रखती हैं।
जया बच्चन ने बताया कि बेटी श्वेता बच्चन की शादी होने के बाद घर में एक खालीपन हो गया था। लेकिन ऐश्वर्या के आने से वह सारी कमी पूरी हो गई। अमिताभ बच्चन जब अपनी बहू ऐश्वर्या राय को देखते हैं तो उनकी आंखों में चमक आ जाती है। वह जब उन्हें घर आते हुए देखते हैं तो लगता है कि श्वेता आ रही है।
जया बच्चन ने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय को कैसे ट्रीट करते हैं। उन्होंने कहा था कि, 'अमिताभ ऐश्वर्या को हमेशा बेटी की तरह ट्रीट करते हैं। उनके लिए जैसे श्वेता नंदा हैं, ठीक वैसे ही ऐश्वर्या हैं। हमने ऐश्वर्या को कभी बहू नहीं बल्कि हमेशा अपनी बेटी ही माना है। वो कभी इस बात को स्वीकार नहीं कर पाए कि श्वेता परिवार में नहीं हैं। वह ऐश्वर्या से बहुत प्यार करते हैं।'
जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए कहा कि, 'वह एक शानदार मॉम हैं। वो खुद इंडस्ट्री में एक बड़ी स्टार हैं, फिर भी अपनी फैमिली को बहुत महत्व देती हैं। वो एक मजबूत महिला हैं।' जया बच्चन का अब परिवार को लेकर ये बयान काफी चर्चा में हैं। बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। शादी के 4 साल बाद कपल की बेटी आराध्या हुई।












Click it and Unblock the Notifications