'मेरा पति अमिताभ बच्चन आज किसी और का होता', जया बच्चन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, खोला ऐसा राज

Jaya Bachchan and Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। उनकी शादी को हुए 50 साल से अधिक का समय बीत चुका है। आज भी दोनों की जोड़ी सुपर-डुपर हिट है।

अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा कई एक्ट्रेसेस का नाम
हालांकि एक समय पर अमिताभ बच्चन का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था जिनमें परवीन बाबी और रेखा का नाम शामिल है। अमिताभ बच्चन और रेखा की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री तो मेकर्स के साथ साथ लोगों को भी खूब पसंद थी।

jaya bachchan

अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार के चर्चे
लोग रेखा और बिग बी को एकसाथ देखना पसंद करते थे। लेकिन अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से ही शादी की। जया बच्चन एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक शानदार पॉलिटिशियन भी हैं। आपको बता दें कि 70 के दशक में अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार के चर्चे हर तरफ फैल चुके थे और ये बात पत्नी जया बच्चन तक भी पहुंच गई थी।

'काफी जतन करके शादीशुदा जिंदगी को संभाला था'
जया बच्चन ने पीपल मैगजीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की बात उनके कानों तक भी पहुंची थी और उन्होंने काफी जतन करके अपनी शादीशुदा जिंदगी को संभाला था।

'अपने पति पर विश्वास करना होगा'
जया बच्चन ने इस पुराने इंटरव्यू में कहा था- आपको अपने पति पर विश्वास करना होगा। मैंने अमिताभ बच्चन पर ट्रस्ट किया और उन्हें अकेले छोड़ दिया। ऐसे समय पर खुद पर दृढ़ विश्वास रखने की जरूरत होती है।

'बहुत अधिक पजेसिव होने की जरूरत नहीं'
जया बच्चन ने आगे कहा था- मैंने एक ऐसे इंसान से शादी की थी जो कि मेरा विश्वास नहीं तोड़ सकते थे। उनका परिवार भी बहुत अच्छा है। ऐसे लोग जो कमिटमेंट करते हैं, उसे निभाते हैं। आपको बहुत अधिक पजेसिव होने की जरूरत नहीं पड़ती है।

'बहुत कुछ एडजस्ट करना पड़ता है'
जया बच्चन ने कहा था- हमारे पेशे में चीजें आसान नहीं होती हैं। आपको पहले से बहुत कुछ पता होता है। बहुत कुछ एडजस्ट भी करना पड़ता है। इन सबके बावजूद अगर वो किसी के पास चला जाता है तो आपको जानना होगा कि वो आपका कभी था ही नहीं।

'इंसान कम उम्र में बहक सकता है'
रेखा के साथ अमिताभ बच्चन के अफेयर की बात को लेकर जया बच्चन ने कहा था- इन चर्चों को सुनकर तकलीफ होती थी। आप इंसान हो तो ये सब बातें सुनकर खराब तो लगेगा ही। इंसान रिएक्ट भी करता है। इंसान कम उम्र में किसी भी तरह से बहक सकता है।

'सच्चाई होती तो आज वो कहीं और होते'
जया बच्चन ने कहा था- मेरे पति अमिताभ बच्चन और रेखा को लेकर जो बातें कही जा रही थीं, अगर उनमें थोड़ी भी सच्चाई होती तो आज वो कहीं और होते, मेरे नहीं होते। जया बच्चन ने ये भी कहा था कि मुझे अमिताभ बच्चन और रेखा के एकसाथ काम करने से भी कोई परेशानी नहीं थी लेकिन लोग इस बात को सनसनी बना देते।

1973 में हुई थी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साल 1973 में शादी की थी। वहीं रेखा के साथ अफेयर के चर्चे होने के कुछ समय बाद ही बिग बी ने एक्ट्रेस से दूरी बना ली थी। दोनों ने फिल्म सिलसिला के बाद कभी भी एकसाथ काम नहीं किया और न ही आजतक एकदूसरे से बात करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+