आखिरकर बिलखकर क्यों रो पड़े अमिताभ बच्चन? पत्नी जया बच्चन ने बिग-बी को लेकर खोले कुछ ऐसे राज

अमिताभ बच्चन जल्द ही 80 साल के होने जा रहे हैं। ऐसे में उनके शो केबीसी को खास बनाने के लिए पत्नी जया बच्चन पहली बार मंच पर आएंगी।

मुंबई, 6 अक्टूबर: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल के पूरे हो जाएंगे। इसी मौके पर एक्टर का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी उस दिन काफी खास होने वाला है। इस बीच शो को लेकर एक बड़ा खुलासा होने जा रहा है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर ही कुछ ऐसा हुआ कि सदी के महानायक की आंखों में ही आंसू आ गए। अब ये कौन सी बात है, जिसने अमिताभ बच्चन को ही रुला दिया, ये तो 5 दिन बाद ही पता चल पाएगा। एक्टर के बर्थडे के दिन उनके शो में खास मेहमान बनकर उनकी पत्नी जया बच्चन भी आने वाली हैं।

80 साल के होंगे बिग-बी

80 साल के होंगे बिग-बी

अमिताभ बच्चन आज से 5 दिन बाद 80 साल के होने वाले हैं। ऐसे में सदी के महानायक के जन्मदिन को लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। शो में इस बार कुछ ऐसा होने वाला है, जो पहले कभी नहीं हुआ। दरअसल, इस बार केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आने वाली हैं।

आंखों से छलके आंसू

आंखों से छलके आंसू

इसके अलावा शो में कुछ ऐसा भी होने वाला है, जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन की आंखों से आंसू छलक पड़े। एक्टर के आंसू ही थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

पत्नी का इस तरह किया वेलकम

पत्नी का इस तरह किया वेलकम

दरअसल, सेट पर अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन का शानदार तरीके से वेलकम करते हैं। ऐसे में बिग बी काफी इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद जया बच्चन एक्टर को लेकर कुछ ऐसी बात बताती हैं कि बिग-बी भावुक हो जाते हैं और अपने आंसू नहीं रोक पाते।

भावुक हुए बिग-बॉस

भावुक हुए बिग-बॉस

अब ये कौन सी बात है, जिसने बिग-बी को ही रुला दिया, ये तो शो के टेलीकास्ट होने पर ही पता चल पाएगी। शो का प्रोमो सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही फैंस इसे देखने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

जन्मदिन को लेकर एक्साइटेड फैंस

'बिग बी' जल्द ही 80 साल के होने वाले हैं। ऐसे में दर्शक भी महानायक के जन्मदिन को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। शो की बात करें, तो इसके प्रोमो ने जबरदस्त तरीके से बज क्रिएट कर दिया है।

हिंदी सिनेमा में दिया योगदान

हिंदी सिनेमा में दिया योगदान

अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में अपना काफी योगदान दिया है। अपने करियर में एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बिग बी अपने फैंस के लिए अपने आप में किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+