अमिताभ बच्चन को लेकर ये क्या कह गईं पत्नी जया बच्चन, बोलीं- ये मेरे साथ रोमांटिक नहीं हैं लेकिन कोई दूसरी....
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी पत्नी जया बच्चन की तारीफ करते नजर आते हैं। बिग बी ने कई बार कैमरे के सामने साफ कहा है कि वह अपनी लेडी लव से बहुत प्यार करते हैं लेकिन डरते भी हैं। लेकिन पत्नी जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन को लेकर ज्यादा बातें नहीं करती हैं।
रोमांस को लेकर जया बच्चन का बयान
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक अच्छी पॉलिटिशयन भी हैं। हालांकि एक बार सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने अपने पति अमिताभ बच्चन के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही उन्होंने अपनी शादी और रोमांस को लेकर भी कई राज खोले थे।

'मेरे पति अमिताभ बच्चन में बहुत सी कमियां हैं'
इस इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को एक पत्नी के तौर पर 10 में से 7 अंक दिए थे जबकि जया बच्चन ने बिग बी को पति को तौर पर 10 में से सिर्फ 5 अंक ही दिए थे। जया बच्चन ने बताया था कि उनकी पति अमिताभ बच्चन में बहुत सारी कमियां हैं। वह कई चीजों को समय पर नहीं करते हैं और अनुशासन में भी नहीं रहते हैं।
'बिग बी कभी भी समय पर खाना नहीं खाते हैं'
जया बच्चन ने कहा था कि डाइनिंग टेबल पर खाना लगने के बाद भी बिग बी कभी भी समय से खाना खाने नहीं पहुंचते हैं। वह हमेशा लेट करते हैं। जया बच्चन ने कहा था- डाइनिंग टेबल पर गर्म खाना परोसा जाता है लेकिन ये कभी भी समय से नहीं आते हैं। खाना गर्म ही अच्छा लगता है लेकिन ये ठंडा होने पर आते हैं। ये बिल्कुल अच्छी आदत नहीं है।
प्रॉयोरिटी लिस्ट में जया बच्चन नीचे
जया बच्चन ने आगे कहा था- जब श्वेता घर पर रहती हैं और वो अपने पापा को खाने की टेबल पर बुलाती है तो वह आ जाते हैंलेकिन अभिषेक के साथ वह कभी खाना नहीं खाते हैं। जया बच्चन ने ये भी कहा था कि उनकी प्रॉयोरिटी लिस्ट में मेरा नाम सबसे बाद में आता है। पत्नी ने कहा था- बिग बी अपनी प्रॉयोरिटी लिस्ट में सबसे पहले अपने पैरेंट्स, फिर दोनों बच्चे, फिर प्रोफेशन और फिर मुझे रखते हैं।
'मेरे पति बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं'
इसी इंटरव्यू में जया बच्चन ने कहा था कि उनके पति अमिताभ बच्चन बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं खासतौर पर उनके साथ। जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन की तरफ देखते हुए कहा था- ये मेरे लिए बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं। ये बहुत शर्मीले हैं। ये कभी भी अपना प्यार नहीं जता सकते। जया बच्चन ने आगे कहा- जब मैं बिग बी की गर्लफ्रेंड थी तब भी वो मुझसे बहुत कम बात करते थे। हो सकता है मेरी जगह कोई और गर्लफ्रेंड होती तो शायद ऐसा नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications