'मैं इतना रो चुकी हूं कि अब आंसू नहीं बचे', बच्चन परिवार के किस मेंबर ने कही ऐसी बात? आखिर क्या हुआ मामला?
Jaya Bachchan and Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भले ही जया बच्चन के साथ लव मैरिज की हो लेकिन उनके और रेखा के अफेयर के चर्चे भी जमकर होते थे। कहते हैं कि अमिताभ बच्चन भी रेखा को चाहते थे लेकिन कुछ पर्सनल कारणों के चलते ये दोनों शादी नहीं कर पाए थे।
फिल्म 'सिलसिला ने मचाया था धमाल
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लोगों को भी इन दोनों की जोड़ी खूब पसंद थी। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की फिल्म 'सिलसिला' ने तो दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बना ली थी।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादीशुदा लाइफ
उन दिनों अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादीशुदा लाइफ में रेखा की एंट्री की खबर ने हलचल मचा रखी थी। लोग कह रहे थे कि अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच अफेयर चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रेखा और जया बच्चन दोनों को एकसाथ कास्ट करने की इच्छा खुद अमिताभ बच्चन की थी और उन्होंने ही मेकर्स से ऐसा करने के लिए कहा था।
जया बच्चन और रेखा का क्लैश
इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग कश्मीर में हुई थी ताकि मीडिया को इससे दूर रखा जा सके। फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा ने इस बात का भी ख्याल रखा था कि सेट पर जया बच्चन और रेखा का क्लैश न हो। दोनों के सीन्स की शूटिंग अलग अलग दिन पर होती थी।
फिल्म के एक सीन में जया बच्चन को रोना था
कहते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग से मीडिया को दूर रखा गया था लेकिन सिने ब्लिट्ज ने इसे लेकर एक खबर छापी थी। इसमें बताया गया था फिल्म के एक सीन में जया बच्चन को रोना था। सीन में आंसू बहाने के लिए जया बच्चन ने क्रू मेंबर्स से ग्लिसरिन मांगा था।
'मैं इतना रो चुकी हूं कि अब मेरे पास आंसू ही नहीं बचे हैं'
इस पर फिल्म की यूनिट के एक मेंबर ने जया बच्चन से पूछा था कि वो तो इतनी अच्छी अभिनेत्री हैं। उन्हें रोने के लिए ग्लिसरिन की क्या जरूरत। इस पर जया बच्चन ने जो जवाब दिया था उसे सुनकर बहुत सारे सवाल खड़े हो गए थे। जया बच्चन ने उस मेंबर से कहा था- मैं इतना रो चुकी हूं कि अब मेरे पास आंसू ही नहीं बचे हैं।
जया बच्चन की बात सुन हैरान हुए लोग
इस बात को सुनकर यूनिट के उस मेंबर के साथ साथ कई हैरान हो गए थे। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर अमिताभ बच्चन से शादी करने के बाद भी जया बच्चन को ऐसी क्या पेरशानी है कि उन्हें रोना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications