'ऐश्वर्या राय मेरी बेटी नहीं' जब जया बच्चन ने बेटी-बहू में बताया था अंतर, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Jaya Bachchan On Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं है। इस बीच जया बच्चन का एक बयान काफी चर्चा में है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग पहुंचे थे। जिसके बाद से खबरें हैं कि दोनों कभी भी तलाक ले सकते हैं। हालांकि अब खुद अभिषेक ने इन अफवाहों को खारिज कर अपनी शादी की अंगूठी दिखाई। इस बीच जया बच्चन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

Jaya Bachchan

जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जया बच्चन ने बहू और बेटी के बीच अंतर पर बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय को लेकर भी काफी कुछ कहा।

जया बच्चन ने कहा कि, 'बेटी और बहू में काफी फर्क होता है। मेरा मतलब है, मुझे नहीं पता क्यों लेकिन आपको नहीं लगता कि बेटी बनकर आप अपने माता-पिता की ज्यादा इज्जत नहीं करते। बेटी हमेशा अपने पैरेंट्स को फोर ग्रांटेड लेती है। लेकिन ससुराल वालों के साथ आप ऐसा नहीं कर सकते। हालांकि समय के साथ लड़कियां अपने ससुराल में एडजस्ट कर जाती हैं। आज मैं खुद को भादुड़ी से ज्यादा बच्चन महसूस करती हूं।'

जया बच्चन ने आगे बताया कि वह हमेशा से अपने दोनों बच्चों के लिए एक सख्त मां रही हैं। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि वह बहू ऐश्वर्या राय के लिए भी सख्त हैं? एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'ऐश्वर्या राय मेरी बेटी नहीं बल्कि बहू है। मुझे उसके साथ सख्त होने की कोई जरूरत नहीं। मुझे यकीन है कि उनकी मां उनके लिए सख्त रही होंगी।'

बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की साल 2007 में शादी हुई थी। शादी के चार साल बाद कपल ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया। ऐश्वर्या अक्सर अफनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट होती रहती हैं। हालांकि वह बहुत कम अपने ससुराल वालों के साथ नजर आती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या की बच्चन परिवार से खटपट चल रही है। फिलहाल एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: खुली अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की पोल!, कौन है जिरक? Aishwarya से है गहरा कनेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+