जया बच्चन की इन आदतों से अमिताभ बच्चन को है चिढ़, एक्ट्रेस बोलीं- 'वो अब बदल गए हैं'
जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन की बदलती आदतों के बारे में जिक्र किया। उन्होंने बताया कि घर में जब भी उनकी सहेलियां आती हैं तो अमिताभ चिढ़ जाते हैं।
मुंबई, 2 अक्टूबर: जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को फैंस पसंद करते हैं। बॉलीवुड की ये जोड़ी अपने सरल स्वभाव के लिए जानी जाती है। दोनों के रिश्ते को काफी लंबा वक्त हो गया है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी नातिन नव्या नवेली के शो में बात करते हुए खुलासा किया कि उनके पति अमिताभ बच्चन अब बदल गए हैं।

जया बच्चन ने किए बड़े खुलासे
नव्या नवेली ने कुछ दिनों पहले ही अपना पॉडकास्ट शो "वॉट द हेल" किया था। जिसमें जया बच्चन नजर आईं। इस दौरान शो में दोनों ने खूब मस्ती की और एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताए साथ ही कई बड़े खुलासे किए। जया बच्चन ने कहा कि, कहा कि अमिताभ अब बूढ़े हो गए हैं और काफी बदल गए हैं। इसके साथ जया बच्चन ने बताया कि जब भी घर में उनकी सहेलियां आती हैं तो वह चिढ़ जाते हैं।
जया की इस आदत से चिढ़ जाते हैं बिग बी
जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या को बताया कि जब भी उनकी सहेलियों घर आती हैं तो जहां अभिषेक बच्चन उनके आने से खुश हो जाते हैं तो वहीं पति अमिताभ चिढ़ जाते हैं और उठकर चले जाते हैं। जया बच्चन ने नव्या से कहा कि, 'तुम्हारे नाना एकदम चिढ़ जाते हैं, गुस्सा हो जाते हैं। वो यह कहकर उठ जाते हैं कि मुझे ऊपर जाना है। एक्सक्यूज मी लेडीज। अगर आपको एतराज ना हो तो। मेरी सहेलियां दरअसल तब खुश हो जाती हैं, जब वो वहां नहीं होते।'

जया बच्चन बोलीं- 'वह अब बुढ़े हो गए हैं'
जया बच्चन की इस बात पर नव्या ने अपने नाना अमिताभ बच्चन का बचाव किया और कहा कि, हो सकता है नाना के होने से उनकी सहेलियां घबरा जाती हों। तो नव्या का जवाब देते हुए जया कहती हैं कि, ऐसा कुछ नहीं है वह उन्हें दशकों से जानती हैं। वह अब बदल गए हैं। वह अब बूढ़े भी हो गए हैं। मैं बूढ़ी नहीं हूं। मैं 18 साल के युवा के साथ भी बात कर सकती हूं।' जया बच्चन की इस बात पर नव्या ने भी सहमति जताई।

अमिताभ-जया की शादी को हुए 49 साल
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साल 1973 में शादी की थी। दोनों की शादी को पूरे 49 साल हो चुके हैं। दोनों ने कई फिल्मों में अब तक साथ काम किया है। लेकिन लंबे से दोनों ने स्क्रीन शेयर नहीं की है।

जया-अमिताभ का वर्कफ्रंट
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिलहाल इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। हाल ही में वह 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए थे और अब जल्द ही 'गुडबाय' में नजर आएंगे। वहीं जया बच्चन की बात करें तो वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। जो कि अगले साल फरवरी 2023 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications