Jaya Bachchan: जया बच्चन ने पीरियड्स का अनुभव साझा कर क्यों कहा इसे 'शर्मनाक'? बोलीं- झाड़ियों के पीछे...

जया बच्चन ने हाल ही में अपनी पोती नव्या नवेली के पोडकास्ट में पहले के जमाने में पीरियड्स से होने वाली परेशानियों को साझा किया।

Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इन दिनों वह अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के पोडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से साझा करती हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में अब जया बच्चन ने अपने जमाने में पीरियड्स से होने वाली परेशानियों को साझा किया।

जया बच्चन ने साझा किया पीरियड्स अनुभव

जया बच्चन ने साझा किया पीरियड्स अनुभव

नव्या नवेली नंदा ने इस बार जया बच्चन से कई मुद्दे पर बातचीत की। इस दौरान जया बच्चन अपने गुजरे जमाने में शूटिंग के दौर को याद किया। जया बच्चन ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि, जब हम बाहर काम किया करते थे तो हमारे पास वैन नहीं होती थी। हमें झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलने पड़े'।

गाड़ियों के पीछे बदलने पड़ते थे पैड्स

गाड़ियों के पीछे बदलने पड़ते थे पैड्स

जया बच्चन के इस बयान के बाद नव्या ने उनसे पूछा कि, 'क्या सेनेटरी पैड भी बदलने पड़ते थे?' तो एक्ट्रेस ने इसका जवाब दिया 'सबकुछ। सही तरह से उस वक्त वाशरूम भी नहीं बने थे। जिसकी वजह से कई बार हमें गाड़ियों के पीछे भी मजबुरन बदलना पड़ा। ये बेहद ही शर्मनाक है। आपने कई सेनेटरी पैड का इस्तेमाल किया और अपने पैड को फेंकने के लिए प्लास्टिक की थैलियां उठाईं और उन्हें एक टोकरी में रख दिया ताकि जब घर पहुंचे तो आप इससे छुटकारा पा सकें।'

आउटडोर शूटिंग में ले जाना पड़ता था प्लास्टिक बैग

आउटडोर शूटिंग में ले जाना पड़ता था प्लास्टिक बैग

जया बच्चन ने आगे अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि, उस वक्त आउटडोर शूट के लिए हमें प्लास्टिक बैग्स लेकर जाना होता था ताकि हम उसमें सैनिटरी टॉवल लेकर जा सकें। ऐसे में जब आप शूट करो और आपके पास 4-5 सैनिटरी टॉवल हों तो आप बैठने की कल्पना भी नहीं कर सकते। ये बेहद ही असहज था।

श्वेता बच्चन ने बताया पीरियड्स अनुभव

श्वेता बच्चन ने बताया पीरियड्स अनुभव

जया बच्चन के बाद नव्या अपनी मां श्वेता बच्चन ने उनका अनुभव पूछती हैं। जिसके बाद श्वेता बच्चन कहती हैं कि, 'मैं सिर्फ बेड पर लेटी रहती थी और चॉकलेट्स खाती थी। इसके साथ ही घर पर अकेले रहना पसंद है'। ये सुनकर नव्या हंसने लगती हैं और कहती हैं कि, कैसे लोग पीरियड्स को फनी तरीके से बोलते हैं। लड़कियां कहती हैं कि मुझे पी हो रहा है। क्या आप पीरियड्स को पीरियड्स नहीं बोल सकते?

जया बच्चन का वर्कफ्रंट

जया बच्चन का वर्कफ्रंट

जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इन दिनों वह करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+