जया बच्चन का सोशल मीडिया पर उड़ाया जाता है मजाक, मीम्स बनने पर बोलीं- 'वह इतने बुरे बनाते हैं कि...'
Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा वह अपने गुस्से की वजह से खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। अब हाल ही में नातिन नव्या नवेली नंदा के 'व्हॉट द हेल सीजन 2' में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो 'व्हॉट द हेल' की सीजन 2 रिलीज हो चुका है। जिसमें श्वेता बच्चन और जया बच्चन ने खुलकर बात की। जया ने इस चर्चा के दौरान सोशल मीडिया पर उन पर बनने वाले मीम्स पर कहा कि, मुझे अक्सर स्पॉट करते हैं और सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं।

इसके बाद जया बच्चन को श्वेता कहती हैं कि, मम्मा आप सोशल मीडिया सेंसेशन और मीम जेनरेटर हैं। ये सब लोग सिर्फ पैसा कमाने के लिए ही कर रहे हैं। इस पर जया बच्चन हंसते हुए कहती हैं कि, मैं कुछ लोगों को खाना परोसती हूं जो लोग मुझ पर तरह-तरह के मीम्स बनाते हैं।
जया बच्चन ने आगे कहा कि, "सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे कोई परवाह नहीं है, लेकिन जो लोग ये मीम्स बना रहे हैं वो बहुत ज्यादा बुरे हैं। क्योंकि वह इतने ज्यादा खराब होते हैं कि क्या ही बताऊं। उन्हें अपना काम अच्छे से करना चाहिए।" इस पर नातिन नव्या मजे लेते हुए उन्हें कहती हैं कि वह मीम्स बनाने वालों को सिखाएं। लेकिन जया इस पर असहमत रहीं। इसके अलावा नव्या नवेली नंदा ने अपने पॉडकास्ट में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
बता दें कि, जया बच्चन को जब भी स्पॉट किया जाता है तो वह कैमरा देखकर आगबबूला हो जाती हैं। इस मामले में उनकी पैपराजी संग कई बार बहसबाजी भी हुई है। जिसके कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। यही वजह है कि जया अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications