'जया बच्चन जल कुकड़ी सास', सोशल मीडिया पर बौखलाए लोग, बहू ऐश्वर्या राय को लेकर हो रही ऐसी बात
Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन अपने गुस्से को लेकर चर्चा में रहती हैं। जया बच्चन अक्सर पैपराजी का कैमरा देखते ही मुंह बनाने लगती हैं और फोटोग्राफर्स को डांट भी लगाती हैं।
जया बच्चन का गुस्सैल बर्ताव
कुछ समय पहले वह अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट 'वाट द हेल नव्या' में मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस शो में उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें बिना इजाजत तस्वीर खींचने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं।

जया बच्चन ने कहा था- प्राइवेट लाइफ में दखल देना पंसद नहीं
-पॉडकास्ट में जया बच्चन ने कहा था- मुझे ऐसे लोगों से नफरत है जो आपकी प्राइवेट लाइफ में दखल देते हैं और फिर उसे बेचकर अपना पेट भरते हैं। मुझे इससे बेहद चिढ़ है और मैं अक्सर उनसे कह देती हूं- आपको शर्म नहीं आती?
-ऑनलाइन ट्रोलिंग और पैपराजी के साथ विवादित बर्ताव को लेकर जया बच्चन पहले कई बार अपनी प्रतिक्रिया लोगों के सामने रख चुकी हैं। जया बच्चन का कहना है- जब मैं कहीं जा रही होती हूं और कोई मेरी पर्सनल लाइफ में दखल देते हुए तस्वीर लेता है तो वो मुझे बिल्कुल पंसद नहीं है। क्या मैं इंसान नहीं हूं? मुझे कुछ चीजें सही नहीं लगती हैं।
जया बच्चन के मीम्स होते हैं वायरल
जया बच्चन के गुस्से को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाएं होती हैं। लोग तरह तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और जया बच्चन के गुस्से का मजाक उड़ाते हैं।
जया बच्चन को कहा जा रहा जल कुकड़ी सास
-वहीं इसी कड़ी में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जया बच्चन के गुस्सैल वाले मुंह को देखकर उन्हें जल कुकड़ी सास कहा जा रहा है। द हिप्पी मम्मा नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तन्वी खन्ना ने लिखा है कि बहनों दुखी मत हो। जब मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को ऐसी जल कुकड़ी सास मिल सकती है तो फिर हम क्या चीज हैं।
-तन्वी खन्ना के इस रील में जया बच्चन पैपराजी को देखते हुए मुंह बना रही हैं। इसके अलावा तन्वी खन्ना ने लिखा है- माफ करना जया जी, लेकिन ये आपके बारे में नहीं है। ये उन सासों के बारे में है जिन्हें अपनी बहू पसंद नहीं है और आपके हाव-भाव इस रील पर बिल्कुल सटीक बैठ रहे थे।
जया बच्चन का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है
-तन्वी खन्ना के इस रील वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और जया बच्चन का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर जया बच्चन के गुस्सैल बिहेवियर की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
-जानकारी के अनुसार पिछले एक साल में सांसद और एक्ट्रेस जया बच्चन कई बार अपने गुस्से से भरे बर्ताव के कारण सुर्खियों में रही हैं। विवादों से उनका पुराना नाता रहा है।
-जया बच्चन ने दिवंगत एक्टर मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में एक फैन को फोटोज लेने पर जोरदार डांटा था। इसके अलावा एक रेस्तरां के बाहर बिना इजाजत फोटो लेने पर भी उन्होंने पैपराजी को जमकर फटकार लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications