जया बच्चन का दिखा अलग ही अंदाज, इस एक्ट्रेस को कसकर लगाया गले तो लोगों को आई ऐश्वर्या राय की याद

अमिताभ बच्चन की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन का अकसर एक ही रूप लोगों को देखने को मिलता है। जब भी पैपराजी उन्हें स्पॉट करते हैं तो वो चिल्लाती हुईं या गुस्से में ही नजर आती हैं। मगर हाल ही में जया बच्चन का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब वे काजोल के साथ दिखीं। जया ने इस दौरान कुछ ऐसा किया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

दरअसल, जया बच्चन दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आईं। यहां एक्ट्रेस काजोल भी उनके साथ दिखीं। जैसे ही जया की काजोल पर नजर पड़ी, जया खुशी के मारे झूम उठीं और काजोल को कसकर गले से लगा लिया। इसके बाद जया बच्चन ने काजोल को गाल पर किस भी किया। काजोल भी बड़े प्यार से जया से बात करने लगीं।

Jaya bachchan

फिर देखते ही देखते दोनों हंसी ठिठोली करने लगे। जया बच्चन का ऐसा रूप शायद ही लोगों ने लंबे अरसे से देखा होगा। वे बिरले ही किसी के साथ इतनी खुश नजर आती हैं। ऐसे में कमेंट सेक्शन रिएक्शन्स से भर गया। हर कोई जया बच्चन के इस बिहेवियर के बारे में बात करने लगा।

मगर तब भी लोगों ने दोनों अभिनेत्रियों को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। जहां लोग जया बच्चन का ये अंदाज देखकर हैरान थे, वहीं कई लोगों ने कहा कि ये तो प्रजेंट जया बच्चन और फ्यूचर जया बच्चन साथ में आ गए। लोगों के कहने का मतलब था कि काजोल भी जया बच्चन जैसी ही हैं। एकदम खूसट।

बता दें कि काजोल को कई बार पैपराजी ने स्पॉट किया तो उनका अंदाज भी हूबहू जया बच्चन जैसा ही नजर आया। काजोल कई बार पैपराजी से एकदम रूड होकर मिलती हैं। ऐसे में कई बार उनकी तुलना जया बच्चन से की जा चुकी है। लोगों का कहना है कि जया बच्चन की ही तरह उन्हें भी पैपराजी से नफरत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+