'कुछ तो शर्म करो...' सेल्फी लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, तो गुस्से से लाल-पीली जया बच्चन ने खोया आपा

हाल ही में जया बच्चन को देखकर फैंस सेल्फी खिंचवाने के लिए इकट्ठा हुए। लोगों की भीड़ देखकर जया बच्चन भड़क उठीं।

मुंबई, 5 अक्टूबर: अभिनेत्री जया बच्चन का कैमरे से रिश्ता कभी भी अच्छा नहीं रहा है। ये बात जगजाहिर है। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियोज मौजूद हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं। कई दफा कैमरे का सामना करने के दौरान जया बच्चन भड़की दिखाई दी हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक्ट्रेस बेटे अभिषेक बच्चन के साथ भोपाल के कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान लोग सेल्फी लेने की होड़ मचाने लगे। बस फिर क्या था! गुस्से से लाल पीली जया बच्चन ने हल्ला मचा दिया। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होने लगा।

कैमरे से अच्छा नहीं है रिश्ता

कैमरे से अच्छा नहीं है रिश्ता

जया बच्चन अकसर कैमरा सामने आते ही चिढ़ जाती हैं। कई दफा उन्हें पैपराजी पर चिल्लाते हुए भी देखा जाता है। इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ, जब एक्ट्रेस का सामना फिर पैपराजी से हुआ। इस दौरान कुछ फैंस भी तस्वीर खिंचवाने के लिए भीड़ लगाने लगे, तो एक्ट्रेस भड़क गईं।

भड़क उठीं जया बच्चन

वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन काफी गुस्से में हैं। एक्ट्रेस फैंस पर भी चिल्ला रही हैं। वे सबसे दूर हटने के लिए कह रही हैं। इसके साथ ही वे फोटो लेने से भी मना कर रही हैं। ईटाइम्स ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

चिल्लाकर बोली ये बात

चिल्लाकर बोली ये बात

एक्ट्रेस चिल्लाकर बोलती हैं कि आंखों पर लाइट लगा रहे हैं आप। क्या कर रहे हैं आप लोग। इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं कि मना कर रहे हैं, थोड़ा तो लिहाज करिये। भोपाल के लोगों को कुछ तो शर्म होनी चाहिए।

सेल्फी लेने के लिए लगी भीड़

सेल्फी लेने के लिए लगी भीड़

इस दौरान अभिषेक बच्चन के साथ फैंस खूब सेल्फी लेते हैं। इसके बाद कुछ महिलाएं भी आती हैं, तो जया बच्चन कहती हैं कि अरे आप तो छोड़ दीजिये। तभी जया के पास भी लोग तस्वीर खिंचवाने आते हैं, तो वे भड़क उठती हैं।

गुस्से में हुईं लाल-पीली

गुस्से में हुईं लाल-पीली

जया बच्चन गुस्से में बोलती हैं कि क्या कर रहे हैं आप लोग? शर्म नहीं आती आप लोगों को? देखते ही देखते जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

यूजर्स को नहीं भाया एक्ट्रेस का अंदाज

यूजर्स को नहीं भाया एक्ट्रेस का अंदाज

यूजर्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि क्यों लोग इन्हें नजरअंदाज नहीं करते। इनको इतनी इम्पॉर्टेंस क्यों देते हैं? एक शख्स ने कहा कि ये हमेशा गुस्से में क्यों रहती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+