'ये नहीं कह रही कि जाओ साड़ी पहनो' औरतों के पहनावे को लेकर ये क्या बोल गईं जया बच्चन, नारी शक्ति पर बोला ऐसा

हाल ही में जया बच्चन ने महिलाओं के पहनावे पर सवाल उठाया है। जया बच्चन का कहना है कि आजकल की महिलाएं वेस्टर्न कपड़े पहनती हैं, जबकि मैं हर महिला को नारी शक्ति में देखना पसंद करूंगी।

Jaya Bachchan on Women Western Dresses: जया बच्चन ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी बात बड़ी ही बेबाकी के साथ रखती हैं। अपनी तेज जुबां और पैपराजी के साथ रूड एटिट्यूड को लेकर जया बच्चन खूब सुर्खियों में रहती हैं। जया सही को सही और गलत को गलत बोलने में कभी भी नहीं हिचकिचाती। एक्ट्रेस अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में अकसर कई मुद्दों पर अपनी बात रखती हुईं नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर जया बच्चन ने भारतीय महिलाओं के फैशन सेंस को लेकर अपनी राय रखी है। जया बच्चन ने इस दौरान जो बातें कहीं, उन्हें सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स भी चौंक रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इससे पहले भी जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे सुनकर लोगों के कान खड़े हो गए। नव्या को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता अगर नव्या शादी के बिना भी बच्चा पैदा कर लें तो।

महिलाओं के पहनावे पर उठाए सवाल

महिलाओं के पहनावे पर उठाए सवाल

किसी भी मुद्दे पर जया बच्चन अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय महिलाओं के पहनावे को लेकर टिप्पणी की है। जया ने कहा कि मुझे बहुत अनजाने में लगता है कि हमने स्वीकार कर लिया है कि वेस्टर्न कपड़े एक औरत को मैन पावर देता है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं एक महिला को नारी शक्ति में देखना पसंद करूंगी। मैं ये नहीं कह रही कि जाओ साड़ी पहनो। लेकिन वेस्टर्न में भी औरतें अच्छे कपड़े पहनती थीं। ये सब बदल गया जबसे महिलाओं ने पैंट पहनना शुरू किया।

बेटी ने तुरंत दिया रिएक्शन

बेटी ने तुरंत दिया रिएक्शन

जया बच्चन की इस बात पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने तुरंत रिएक्शन दिया। श्वेता ने कहा कि वेस्टर्न कपड़े महिलाओं को काम करने में ज्यादा कंफर्टेबल महूसस होते हैं। ये आंदोलन में आसानी के कारण है। आज बहुत सी महिलाएं हैं, जो घर पर नहीं रहती बल्कि काम करने बाहर जाती हैं। ऐसे में साड़ी के मुकाबले टीशर्ट और पैंट पहनना ज्यादा आसान है।

खुलकर राय रखती हैं जया

खुलकर राय रखती हैं जया

ऐसा पहली बार नहीं है, जब जया बच्चन ने किसी मुद्दे पर अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखी हो। इससे पहले भी कई मुद्दों पर जया अपनी राय रख चुकी हैं। अपनी नातिन नव्या के पॉडकास्ट में जया बच्चन ने कई मुद्दों पर अभी तक खुलकर बात की है। इसके अलावा जया कभी भी अपनी राय रखने में पीछे नहीं हटती हैं।

'नव्या शादी से पहले बच्चा पैदा करे तो...'

'नव्या शादी से पहले बच्चा पैदा करे तो...'

इससे पहले जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली के बारे में बात करते हुए बड़ी ही शॉकिंग एडवाइस दी थी। जया बच्चन ने कहा था कि अगर नव्या शादी के पहले भी बच्चा पैदा कर लें, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है। वहीं बाद में जब नव्या से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे जया बच्चन के बयान से बिल्कुल भी अन्कंफर्टेबल नहीं हैं।

कपल गोल्स देते हैं अमिताभ-जया

कपल गोल्स देते हैं अमिताभ-जया

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को फैंस बेहद पसंद करते हैं। कपल सालों से साथ है और आज भी उनकी रिश्ता कायम है। अमिताभ भी अपनी पत्नी को लेकर समय-समय पर किस्से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने पत्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें बिल्कुल नहीं पसंद कि वे फैंस के दिए हुए गिफ्ट्स घर पर लेकर आएं।

अमिताभ को डांट लगाती हैं जया क्योंकि...

अमिताभ को डांट लगाती हैं जया क्योंकि...

अमिताभ ने किस्सा सुनाते हुए कहा कि हर रोज फैंस के गिफ्ट्स से उन्हें परेशानी होती है। दरअसल, जब भी वे घर जाते हैं तो जया उनसे सवाल करने लगती हैं। जया बच्चन को बिल्कुल भी नहीं पसंद कि अमिताभ फैंस के गिफ्ट्स घर पर लेकर आएं। इसके लिए अकसर उन्हें अपनी पत्नी की डांट सुननी पड़ती है। क्योंकि वे फैंस के गिफ्ट्स से इंकार भी नहीं कर पाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+