ऐश्वर्या राय का नाम सुनते ही भड़क गईं सास जया बच्चन, किया ऐसा बुरा बर्ताव, आखिर क्या हुई थी बात
Aishwarya Rai and Jaya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच की अनबन को हर दिन एक नई हवा मिलती जा रही है। ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच खराब हुए रिश्ते की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय की दूरी
एक के बाद एक कई ऐसे सबूत हैं जो सबके सामने इस रिश्ते के खत्म होने की गवाही दे रहे हैं। इन्हें खने के बाद ये यकीन होता जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते में दरार पड़ चुकी है। इसी बीच बच्चन परिवार को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं औक कई पुरानी बातें भी सामने आ रही हैं।

ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन का बर्ताव
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन का बर्ताव मीडिया के सामने काफी गुस्सैल किस्म का नजर आता है। जया बच्चन अक्सर मीडिया के सामने गुस्से में नजर आती हैं और बुरा बर्ताव भी करने लगती हैं।
'शांत स्वभाव की महिला हैं जया बच्चन'
बॉलीवुड के महानायक और जया बच्चन के पति अमिताभ बच्चन की मानें तो उनकी पत्नी वैसे तो काफी शांत स्वभाव की महिला हैं लेकिन कई बार वह मीडिया के सामने गुस्सा करने लगती हैं और कई बातों पर चिढ़ भी जाती हैं। कई बार तो वह पैपराजी पर चिल्ला भी देती हैं।
पैपराजी के सामने चिल्लाने लगी थीं जया बच्चन
जया बच्चन मीडिया के सामने अपना खापा खोने को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार तो ऐसा हुआ था कि वह अपनी बहू ऐश्वर्या राय को लेकर ही गुस्से में पैपराजी के सामने बहुत कुछ बोल गई थीं। दरअसल एक बार पैपराजी ने जया बच्चन से उनकी बहू ऐश्वर्या राय के बारे में कुछ सवाल पूछ लिए थे।
ऐश्वर्या राय को लेकर पैपराजी ने पूछे ऐसे सवाल
साल 2013 में बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सुभाष घई की पत्नी की जन्मदिन की पार्टी में ये घटना घटी थी। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार जया बच्चन जब इस पार्टी में एंट्री करने जा रही थीं तो बाहर खड़े पैपराजी ने उनसे ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ सवाल पूछ लिए थे।
सवाल सुनते ही भड़क गई थीं जया बच्चन
पैपराजी की ये बात सुन जया बच्चन काफी भड़क गई थीं। उन्होंने पैपराजी से कहा कि वो लोग ऐश्वर्या को उनके पहले नाम से क्यों बुला रहे हैं। उन्होंने पैपराजी पर चिल्लाते हुए कहा था- क्या ऐश्वर्या-ऐश्वर्या पुकार रहे हो? तुम्हारी क्लास में पढ़ती है क्या? इस दिन जया बच्चन का काफी गुस्सैल चेहरा लोगों ने देखा था।












Click it and Unblock the Notifications