'इन्हें शर्म आनी चाहिए' रणबीर कपूर के साथ कुछ ऐसा कर बैठी थीं ऐश्वर्या राय, सास जया ने सुनाई खरी खोटी

Jaya Bachchan Blasts Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' साल 2017 में रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर के साथ कई इंटीमेट सीन्स दिए थे। जिसकी वजह से बच्चन परिवार नाराज हो गया था।

करण जोहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। इस फिल्म में दोनों ने कई सारे इंटीमेट सीन्स दिए थे जिससे दोनों ने खूब वाहवाही लूटी। लेकिन बहू की ये फिल्म देखकर जया बच्चन भड़क गई थीं।

Aishwarya Rai

फिल्म ऐ दिल है मुश्किल भले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। लेकिन ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ में भूचाल आ गया था। इस फिल्म को देखने के बाद जया बच्चन अपना आपा खो बैठी थीं और उन्होंने मीडिया के सामने ऐश्वर्या का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा था।

जया बच्चन ने कहा था कि, 'आजकल की फिल्मों में शर्म तो बची ही नहीं है। पहले डायरेक्टर अपनी कला को पेश करते थे, लेकिन अब उन्होंने फिल्मों को महज़ एक बिज़नेस बना लिया है और उसी के आधार पर फिल्में बनाते हैं।' जया के इस बयान को ऐश्वर्या राय की फिल्म से जोड़ा गया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने फिर इंटीमेट सीन्स नहीं किए।

वहीं ऐश्वर्या राय के ससुर और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म रिलीज होने के बाद कहा था कि, 'मैने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, हालांकि इस बीच मैंने जो भी छोटे क्लिप्स देखें हैं, उनमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। मैं उनको ऑल द बेस्ट ही कहना चाहता हूं।'

बता दें कि, ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी हुई थी। शादी के चार साल बाद 2011 में कपल ने बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया। हालांकि बीते कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों अलग-अलग पहुंचे थे। जिसके बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+