'आप इरिटेट मत होइये...' आखिर किस बात पर हुई जया बच्चन और बेटी की हुई कहासुनी? लोगों को याद आईं ऐश्वर्या राय

बच्चन परिवार पिछले कई दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। कभी ऐश्वर्या-अभिषेक तो कभी सास जया बच्चन को लेकर कई बातें ऐसी होती हैं, जो लोगों के लिए काफी हैरत भरी होती हैं। अब हाल ही में जया और उनकी बेटी श्वेता को लेकर नातिन नव्या के शो में कुछ ऐसा खुलकर सामने आया, जिसकी किसी ने उम्मीद ही नहीं की होगी।

नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट लोगों को खूब पसंद आता है। एक सेगमेंट के दौरान नव्या ने उन महिला वैज्ञानिकों की बात की, जिन्होंने भारत के चंद्रमा मिशन को पूरा किया। ऐसे में जया ने कहा कि वे उनका बेहद सम्मान करती हैं, जो मशीनों पर काम कर सकती हैं।

Jaya Bachchan and Shweta Bachchan

इस बातचीत में देखते ही देखते श्वेता भी कूद पड़ीं और उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये हो सकता है... इरिटेट मत होइये... लेकिन हो सकता है कि आप एक मशीन को एक साथ नहीं रख सकते। तो आप ऐसे ही हैं वाह। इसके बाद जया ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि ये पुरुषों की फील्ड है।

बस फिर क्या था... श्वेता ने नव्या की तरफ मुंह किया और अपनी मां से बचते हुए एक अजीब सा एक्सप्रेशन दिया। वे मजाकिया चेहरा बनाने लगीं। ऐसा लग रहा था मानो श्वेता इस पॉइंट पर अपनी मां से कोई भी बहस नहीं करना चाहती हैं। मगर दोनों के तर्क बेहद अलग अलग थे।

बताते चलें कि शो एंड होते-होते जया बच्चन काफी इमोशनल भी नजर आईं। भले बीच बीच में उनका अपनी बेटी के साथ पॉइंट अलग दिखा हो, मगर लास्ट में जया ने कुबूला कि उनकी बेटी उनकी ताकत है। ये सुनने के बाद श्वेता बच्चन भी हैरान रह गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+