ऐश्वर्या राय को गुस्से में घूरती हुई दिखीं जया बच्चन, टिपिकल सास की तरह किया बिहेव, सास-बहू दिखा कोल्ड वॉर
Aishwarya Rai Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन संग शादी को पूरे 17 साल हो चुके हैं लेकिन बावजूद इसके अक्सर उनकी तलाक की अफवाहें आती रहती हैं। हालांकि कपल ने कभी इनपर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय की बच्चन परिवार संग झगड़े की खबरें भी सामने आती हैं। एक्ट्रेस बहुत कम अपने ससुराल वालों के साथ नजर आती हैं। अब इस बीच उनका जया बच्चन के साथ एक पुरानी तस्वीरें वायरल हो रहा है। जिसमें सास-बहू एकसाथ नजर आईं हालांकि दोनों के बीच कोल्ड वार साफ देखने को मिला।

दरअसल, ऐश्वर्या राय और जया बच्चन अपनी कार से उतरती हुईं एकसाथ नजर आईं। इस दौरान दोनों साथ चलती हुईं दिखीं जिस तरह गुस्से में जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय से कुछ कहा उसने फैंस का ध्यान खींच लिया। इसके बाद वह अपनी बहू को घूरती हुईं नजर आईं हालांकि ऐश्वर्या राय ने कुछ देर बाद उन्हें इग्नोर कर दिया।
बता दें कि, ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच काफी समय से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस 'पेरिस फैशन वीक' के 'लॉरियल' शो में हिस्सा लेने पहुंची थी। वहीं उनकी श्वेता बच्चन और जया बच्चन भी वहां नव्या नवेली नंदा को सपोर्ट करने आई थीं। हालांकि इस दौरान श्वेता ने एक भी तस्वीर अपनी भाभी ऐश्वर्या के साथ पोस्ट नहीं की। इसके अलावा ऐश्वर्या राय किसी भी पार्टी में बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आती। उन्हें ज्यादातर अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया जाता है।
इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच भी अनबन चल रही है। हालांकि हर बार दोनों ने कैमरे के सामने आकर इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया। खैर सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक ने कभी तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications