'हमको सिखा रहा...', पैपराजी की इस हरकत पर भड़कीं जया बच्चन, यूजर्स बोले-'घर में लड़ाई हुई है क्या?'

Jaya Bachchan On Paparazzi: आमिर खान की बेटी इरा खान और दामाद नूपुर शिखरे की शनिवार की रात 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी गई। जिसमें तमाम बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए। इस खास मौके पर कई सितारों की वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

इरा खान और नुपूर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन में दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन बेटी श्वेता बच्चन के साथ पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस एक बार फिर पैपराजी पर भड़की हुई नजर आईं। दरअसल, जया ने जैसे ही रिसेप्शन पार्टी में एंट्री ली तो इस दौरान वह काफी जल्दी में नजर आईं। तभी उन्हें फोटो के लिए पैपराजी ने एक जगह खड़े होने को कहा। ये सुनकर एक्ट्रेस भड़क गईं।

Jaya Bachchan

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन, श्वेता बच्चन और सोनाली बेंद्रे पैपराजी को एकसाथ पोज देती हुई नजर आईं। इसके बाद पैपराजी ने उन्हें पोज बदलने को कहा तो ये सुनकर जया बच्चन को गुस्सा आ गया। एकट्रेस ने पैपराजी को कहा कि, 'अब ये आप हम सिखाएंगे'। ये कहने के बाद जया बच्चन वहां से चली गईं और श्वेता बच्चन अपनी मां को देखती रह जाती हैं।

जया बच्चन की इस वायरल वीडियो पर यूजर्स लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अगर आप एक्ट्रेस ना होती तो पैपराजी ये सवाल आपसे पूछता। एक ने लिखा, 'लगता है घर में फिर कलेश करके आई है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन की पत्नी होने की इतना एटीट्यूड क्यों है।' फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जया बच्चन के वर्कफंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एकसाथ देखा गया था। जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र की पत्नी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस का ये रोल फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+