'चिल्लाओ मत' जया बच्चन का पैपराजी पर फिर फूटा गुस्सा, यूजर्स बोले- 'ये घर क्यों नहीं बैठ जाती'
Jaya Bachchan Angry On Paps: अगस्त्य नंदा फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। ऐसे में उनको सपोर्ट करने पूरा बच्चन परिवार लंबे समय बाद एकसाथ नजर आया। इस दौरान सभी ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। लेकिन इस दौरान एक बार फिर अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन का पैपराजी पर गुस्सा फूट पड़ा।
सोशल मीडिया पर द आर्चीज की स्क्रीनिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जया बच्चन टीना अंबानी के साथ पोज देती हुई नजर आईं। हालांकि हर बार की तरह उन्होंने पैपराजी से गुजारिश की वह चिल्लाए नहीं लेकिन इसके बावजूद पैप्स उनकी एक नहीं सुनी और एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन तेज आवाज होने के कारण पैपराजी से कहती है, 'चिल्लाओ मत' और फिर अपने कानों पर हाथ रख लेते है। वहीं टीना अंबानी ने इस दौरान स्माइल देते हुए पोज दिए। इसके अलावा जब जया ने बच्चन परिवार के साथ पोज दिए तो उस दौरान भी एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़क गईं। तभी अमिताभ बच्चन कहते हैं 'सुन लिया?'
जया बच्चन की इस वीडियो पर फैंस लगातार उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, इन्हें अमिताभ बच्चन कैसे हैंडल करते हैं। एक ने लिखा, 'इतनी ही दिक्कत है तो सन्यास लेकर घर बैठो मीडिया से एकदम दूर।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये हमेशा इतना गुस्से में क्यों रहती है।'
बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से बच्चन परिवार में लगातार अनबन की खबरें सामने आ रही थी। अफवाह ये भी थी कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जल्द ही अलग होने वाले हैं। हालांकि इन अफवाहों पर अब खुद बच्चन परिवार ने विराम लगा दिया है। द आर्चीज की स्क्रीनिंग के दौरान पूरा परिवार एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आय़ा। जिसकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications