'उसने मिसबिहेव किया तो...' जब जया ने अभिषेक-ऐश्वर्या को दी थी शादी की सलाह, हैरान कर देगा श्वेता का बयान
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हालांकि बीते कुछ समय से कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है। दोनों को अक्सर अलग-अलग स्पॉट किया जाता है। इस बीच जया और श्वेता का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हो गई थी तो जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शामिल हुईं थी। इसमें हेमा मालिनी और ईशा देओल भी साथ दिखे। इस दौरान करण ने जया से अभिषेक और ऐश्वर्या को शादी को लेकर सलाह देने को लेकर सवाल पूछा गया।

दरअसल, कॉफी विद करण में करण जौहर ने जया बच्चन अभिषेक और ऐश्वर्या को शादी को लेकर एडवाइज देने को कहा। जया ने कहा, "अगर उसने मिसबिहेव करने की कोशिश की, तो ये स्केल बदल सकते हैं।" इसके बाद श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या को परफेक्ट बताया और कहा कि उन्हें किसी भी सुझाव देने की जरूरत नहीं है।
श्वेता बच्चन ने कहा कि, "वह परफेक्ट हैं और मुझे नहीं लगता कि हमें उन्हें कुछ सलाह देने की जरूरत है। उनमें बहुत ही ज्यादा पेशेंस हैं, जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला देगा। वह ठीक हैं, उन्हें किसी भी सलाह की कोई जरूरत नहीं है।" जया और श्वेता का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की साल 2007 में शादी हुई थी। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था। दोनों ने 'ढाई अक्षर प्रेम के' और 'कुछ ना कहो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इसके बाद कपल की लव स्टोरी शुरू हुई थी। हालांकि बीते कुछ समय से कपल तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच तनाव चल रहा है। लेकिन कपल ने अब तक चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai: क्लीनिक के बाहर दिखाई दीं ऐश्वर्या राय, फोटोज देख हिल गए लोग, क्या हुई है बात












Click it and Unblock the Notifications