Aishwarya Rai: क्लीनिक के बाहर दिखाई दीं ऐश्वर्या राय, फोटोज देख हिल गए लोग, क्या हुई है बात

Aishwarya Rai at Clinic: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

क्लीनिक के बाहर नजर आईं ऐश्वर्या राय
इसी बीच ऐश्वर्या राय को मुंबई में एक क्लीनिक से बाहर निकलते हुए देखा गया है। क्लीनिक के बाहर पैपराजी ने ऐश्वर्या राय की कई सारी तस्वीरें क्लिक की हैं। क्लीनिक से निकलने के बाद उनकी कुछ तस्वीरें सामने भी आई हैं।

aishwarya rai

ऐश्वर्या राय की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
ऐश्वर्या राय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस क्लीनिक से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ जाती हैं जहां से उनकी कुछ फोटोज इंटरनेट पर छा गई हैं। कार में बैठीं ऐश्वर्या राय को ब्लू कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने हाथ में घड़ी और ब्लैक सनग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

टूटे हुए हाथ के साथ कान्स पहुंची थीं ऐश्वर्या
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। इस दौरान वह अपनी बेटी अराध्या के साथ नजर आई थीं। खास बात ये है कि एक्ट्रेस अपने फ्रैक्चर हाथ जिस पर क्रैप बैंडेज के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी थीं। बाद में खबर आई थी कि ऐश्वर्या अपने घर पर गिर गई थीं जिससे उनकी कलाई पर चोट लग गई थी।

डॉक्टर्स ने दी थी सर्जरी की सलाह
मिड डे की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि गत 11 मई 2024 को ऐश्वर्या राय अपने मुंबई के घर पर बुरी तरह फिसलकर गिर गई थीं जिसकी वजह से उनकी कलाई की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। कलाई की सूजन कम होने पर ऐश्वर्या ने डॉक्टरों की सलाह के बाद अपने काम को पूरा करने का फैसला किया था।

जल्द हो सकता है ऐश्वर्या राय का ऑपरेशन
ऐश्वर्या राय के डॉक्टरों ने कहा था कि कलाई में आई सूजन के कम होने के बाद उनकी सर्जरी की जा सकती है। उन्हें एक महीने तक स्प्लिंट में रहने और फिजियोथेरेपी की सलाह भी दी गई थी। फिलहाल लोग जानना चाहते हैं कि क्यों ऐश्वर्या राय क्लीनिक पहुंची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+