'इंटरनेट ने ही किया एंग्जाइटी अटैक', सोशल मीडिया को लेकर ये क्या बोल गईं जया बच्चन, कहा- सब तनाव में हैं.....

Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशय जया बच्चन अपने तीखे बयानों के लिए काफी फेमस हैं। जया बच्चन कई तरह के मुद्दों पर अपने रिएक्शन और तिखी टिप्पणी देने के लिए लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं। फिलहाल जया बच्चन सोशल मीडिया को लेकर अपनी बात सबके सामने रखती नजर आई हैं। जया बच्चन खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन उन्हेंने इसे लेकर कई तरह की बातें की हैं।

'सोशल मीडिया ने ही पैदा किया तनाव'
जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में इंटरनेट की दुनिया को एंग्जाइटी अटैक के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका मानना है कि आजकल की युवा पीढ़ी जिस तनाव को महसूस कर रही है, वह सोशल मीडिया की वजह से ही है। इंटरनेट के चलते ही आजकल लोग स्ट्रेस में आ जा रहे हैं।

jaya bachchan

'इंटरनेट एंग्जाइटी अटैक की तरफ खींचता है'
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के 'व्हाट द हेल नव्या' के दूसरे सीजन का छठा एपिसोड हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। स्वाइप स्क्रॉल स्नैप सेगमेंट में नव्या ने मां श्वेता नंदा और नानी जया बच्चन से इंटरनेट के टॉपिक पर बात की थी। इस दौरान जया बच्चन ने बताया था कि कैसे इंटरनेट से युवा पीढ़ी में तनाव की स्थिति पैदा होती है और वह उन्हें एंग्जाइटी अटैक की तरफ खींचता है।

जया बच्चन ने इंटरनेट को लेकर कही ये बात
जया बच्चन ने कहा- आपको खुद नहीं लगता कि आप तनाव में हैं लेकिन आप तनावग्रस्त हैं। जब हम बच्चे थे तो हमने एंग्जाइटी अटैक के बारे में सुना ही नहीं था। बचपन की तो बात ही छोड़ दें, हमने अपनी आधी लाइफ के बाद भी इसके बारे में कभी नहीं सुना। ये कहां से आता है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको लगातार जानकारी दी जाती है। बताया जाता है कि 'ये लड़की कैसी दिखती है? वह अपने नाखून, मेकअप कैसे कर रही है?' इससे एंग्जाइटी पैदा होती है। इंटरनेट पर बहुत अधिक जानकारी दी जाने लगी है।

जया बच्चन को पसंद नहीं ऑनलाइन शॉपिंग
श्वेता बच्चन ने इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपनी मां जया बच्चन की राय से सहमत नहीं हैं और कहा कि एंग्जाइटी हमेशा थी लेकिन इन दिनों इस बारे में ज्यादा बात हो रही है। इसके बारे में लोग ज्यादा जान रहे हैं। इसी एपिसोड में जया बच्चन ने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने इंटरनेट पर शॉपिंग करने की कोशिश की।

कभी लाइन में नहीं लगीं जया बच्चन
जया बच्चन ने आगे कहा- जब ऑनलाइन प्रोडक्ट डिलीवर हुआ तो वह बिल्कुल अच्छा नहीं था। मैं उससे बहुत असंतुष्ट थीं। वहीं श्वेता बच्चन ने कहा कि वह कपड़ों से लेकर मेकअप तक हर चीज ही ऑनलाइन खरीदारी करती है, क्योंकि उनको लाइन में खड़ा होना पसंद नहीं है। जया ने तुरंत मजाक किया और कहा- मुझे कभी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+