Jay Bhanushali - Mahhi Vij Caste: 16 साल बाद अलग हुआ टीवी का ये हॉट कपल, जानें दोनों की कास्ट?
Jay Bhanushali-Mahhi Vij Caste: टीवी की दुनिया से हॉट कपल्स में से एक जय भानुशाली और माही विज आज से कपल नहीं रहे, दोनों ने अपनी शादी खत्म करने का ऐलान कर दिया है। जय और माही ने सोशल मीडिया पर सेपरेशन की खबरों को लेकर पोस्ट शेयर की है और अपना तलाक कन्फर्म कर दिया है।
जय-माही ने अपनी सोशल पोस्ट में लिखा है कि 'आज हम इस सफ़र में अलग होने का फैसला करते हैं, फिर भी हम एक-दूसरे के साथ हैं। हमारे बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए, हम सबसे अच्छे माता-पिता, सबसे अच्छे दोस्त और उनके लिए जो कुछ भी सही है, वह करने का वादा करते हैं।'

'हालांकि हम अलग-अलग रास्तों पर चल रहे हैं, इस कहानी में कोई खलनायक नहीं है और इस फैसले से कोई नकारात्मकता जुड़ी नहीं है और हम एक-दूसरे को सपोर्ट और रिस्पेक्ट करते रहेंगे और आप लोगों से भी यही अपील करते हैं।'
Jay Bhanushali-Mahhi Vij की टूटी 16 साल की शादी
आपको बता दें कि जय और माही के अलग होने की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही थी लेकिन दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी लेकिन वो इस तरह से अलग होंगे ये किसी ने सोचा नहीं था। आपको बता दें कि इनकी गिनती टीवी जगत के लविंग कपल्स में होती थी, ये तीन बच्चों के मम्मी-पापा हैं। जय-माही दो बच्चों राजवीर-खुशी के फोस्टर मम्मी-पापा हैं जबकि तारा के ये biological पैरेंटस हैं , जिसका जन्म साल 2019 में हुआ था।

Jay Bhanushali-Mahhi Vij के अलग होने से फैंस दुखी
साल 2010 में दोनों ने निजी समारोह में शादी की थी, शादी से पहले कुछ वक्त के लिए दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। जय-माही के अलग होने से इनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है, वो सभी दोनों के तलाक का कारण जानना चाह रहे हैं।
क्या है Jay Bhanushali-Mahhi Vij की कास्ट?
आपको बता दें कि टीवी के कई चर्चित शो में लीड रोल प्ले करने वाले जय भानुशाली का जन्म 25 दिसंबर 1984 को अहमदाबाद, गुजरात में एक मध्यम वर्गीय गुजराती हिंदू परिवार में हुआ था। भानुशाली सरनेम अक्सर सूर्यवंशी क्षत्रिय लोग लगाते हैं।
विज पंजाबी खत्री समुदाय से है
तो वहीं एक्ट्रेस माही विज पंजाबी खत्री समुदाय से हैं, विज सरनेम वाले लोग पंजाब के एक हिंदू व्यापारी/योद्धा के रूप में जाने जाते हैं।

Jay Bhanushali का करियर एक नजर में
जय भानुशाली को टीवी क्वीन एकता कपूर के शो 'कयामत' में नीव शेरगिल की भूमिका निभाने और 'नच बलिए 5' जीतने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'झलक दिखला जा 2', 'कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट', 'इस जंगल से मुझे बचाओ', 'फियर फैक्टर', 'खतरों के खिलाड़ी 7' और 'बिग बॉस 15' में चर्चित काम किया है।
Mahhi Vij का करियर एक नजर में
1 अप्रैल 1982 को दिल्ली में जन्मी माही विज ने हि़ट शो ' लागी तुझसे लगन में' नकुशा और 'बालिका वधू' में नंदिनी की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। विज और उनके पति जय भानुशाली ने 2013 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5 जीता'। वह 'झलक दिखला जा 4' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' में भी प्रतियोगी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications