Jawan: 'जवान' के क्लाइमैक्स में शाहरुख खान के इस 4 मिनट के सीन ने मचाई तबाही, डायलॉग सुन उड़ गए लोगों के होश

Jawan Climax Scene: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' पर देश-विदेश के लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। ये फिल्म जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लोग इसे लेकर क्रेजी हो गए हैं। लोगों को फिल्म की कहानी से लेकर शाहरुख खान की एक्टिंग तक शानदार लग रही है। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है बल्कि कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ रही है। गत 7 सितंबर 2023 को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही करीब 75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। फिल्म 'जवान' चार दिनों में दुनिया भर में 470 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

भारत के पड़ोसी देशों में 'जवान' की तबाही
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के शोज न सिर्फ भारत में बल्कि पड़ोसी देशों में भी तबाही मचा रहे हैं। श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में जवान के शोज हाउसफुल चल रहे हैं। विदेशों में मौजूद शाहरुख खान के फैंस उनके फेवरेट एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं 'जवान' से शाहरुख खान का लुक भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

jawan

क्लाइमैक्स में शाहरुख खान का 4 मिनट का मोनोलॉग
आपको बता दें कि शाहरुख खान की 'जवान' में कई सरप्राइज पैकेज और होश उड़ाने वाले ट्विस्ट मौजूद हैं। फिल्म में इन सभी सीन्स की जमकर तारीफ हो रही है लेकिन मूवी के एक सीन ने इस समय हर जगह तबाही मचाई हुई है। 'जवान' के क्लाइमैक्स में शाहरुख खान का 4 मिनट का मोनोलॉग है जिसने नेताओं के बीच सनसनी पैदा कर दी है। 4 मिनट के इस सीन में शाहरुख खान देश की राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। उनकी बातें राजनीतिक सिस्टम की पोल खोलती नजर आ रही हैं। इसी को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार को चैलेंज किया है कि वह नए संसद भवन में 'जवान' दिखाएं।

लाइमलाइट में छाईं दीपिका पादुकोण
फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के मोनोलॉग के अलावा दीपिका पादुकोण के कैमियो की भी जमकर चर्चा हो रही है। इंटरवल के बाद अपने रोल से दीपिका पादुकोण लाइमलाइट पर छा गई हैं और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो निभाया है लेकिन उनको कैमियो के मुकाबले बहुत अधिक स्क्रीन टाइमिंग मिली है। इंटरवल के बाद लगभग पूरी फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की स्टोरी दिखाई गई है।

शाहरुख खान का डबल रोल
शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' में डबल रोल निभाया है। वह पिता आर्मी ऑफिसर विक्रम राठौड़ और बेटे जेलर आजाद के रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों ही रोल को उन्होंने बखूबी निभाया है लेकिन लोगों की मानें तो बेटे पर पिता का रोल भारी पड़ा है। फिल्म में पिता का रोल निभा रहे शाहरुख खान ने दमदार एक्शन किया है। सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख खान फिल्म में जबरदस्त तरीके से बाइक चलाते भी नजर आए हैं और बाइक को लेकर उन्होंने कई सारे स्टंट्स भी किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+