'जवान' की हीरोइन नयनतारा को ये क्या हुआ? वायरल वीडियो में पहचानना हुआ मुश्किल

Nayanthara old video: साउथ की लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर नयनतारा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान में नयनतारा ने शानदार भूमिका निभाई और अपनी जबरदस्त एक्टिंग का भी लोहा मनवाया। अब दो बच्चों की खूबसूरत मां नयनतारा किसी और वजह से सुर्खियों में है।

दांतों तले उंगली दबाने लगे फैन
दरअसल, अभिनेत्री नयनतारा का एक पुराना वीडियो जो वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें देखने के बाद फैंस दांतों तले उंगली दबाने लगे। उन्हें देखने के बाद लोगों के लिए नयनतारा को पहचान पाना ही मुश्किल हो गया। असल में उन्हें भरोसा ही नहीं हो पा रहा था कि ये नयनतारा हैं। क्लिप को देखने के बाद यूजर्स इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Nayanthara

बतौर एंकर शुरू किया करियर
एक यूजर ने नयनतारा का वीडियो देखने के बाद रिएक्ट किया कि जिसने एक एंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया था वो तो पहचान में ही नहीं आ रही हैं। लोगों को यकीन ही नहीं हो पा रहा कि ये असल में नयनतारा हैं। एक ने कहा कि पैसा सब कुछ बदल देता है। एक दूसरे ने कहा कि वो बहुत ही अलग दिख रही हैं।

जवान ने की ताबड़तोड़ कमाई
नयनतारा के करियर की बात की जाए तो उनकी फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और अब तक 560.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वह कथित तौर पर प्रभास के साथ फिल्म कन्नप्पा में अहम भूमिका में नजर आएंगी। जवान की बात की जाए, तो नयनतारा की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+