'अगर 10 मिनट रुकती तो..' थाइलैंड मॉल में हुई गोलीबारी में फंसी आलिया कुरैशी, सुनाई आपबीती

Aaliyah Quereshi: फिल्म जवान की एक्ट्रेस आलिया कुरैशी के साथ एक हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि, थाईलैंड के मॉल में हुई गोलीबारी के बीच फंस गई और बाल-बाल एक्ट्रेस की किसी तरह जान बची। आलिया कुरैशी ने इस हादसे की सोशल मीडिया पर पूरी आपबीती सुनाई है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले थाईलैंड के एक मॉल में 14 साल के एक बच्चे ने ओपन फायरिंग कर दी थी। इस हमले में 5 लोग घायल हो गए थे। वहीं आरोपी एक 14 वर्षीय किशोर था, जिसे एक घंटे से भी कम समय में हिरासत में ले लिया गया था। जिस वक्त गोलीबारी हुई उस दौरान आलिया कुरैशी मॉल में ही मौजूद थीं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि अगर कुछ देर वहां रुकती तो शायद उनकी जान नहीं बच पाती।

Aaliya Qureshi

आलिया ने इंस्टाग्राम पर पूरी घटना का जिक्र करते हुए लंबा पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'जैसा कि आप में से कुछ लोगों ने पूछा है, मैं सियाम पैरागॉन में हुई फायरिंग के दौरान थाईलैंड में थी। दरअसल, जब यह घटना घटी तो मैं और मेरे दो दोस्त मॉल में थे। हम एस्केलेटर से ऊपर आ रहे थे, तभी हमने वहां हो-हल्ला होते देखा। किसी ने चिल्लाकर कहा- शूटर। जैसे ही हम वापस नीचे भागे हमने तीन गोलियों की आवाज सुनी। यह एक भयानक अनुभव था। मैं आभारी हूं कि मैं और मेरे दोस्त इससे जिंदा बच निकले।'

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मेरे सामने उस दौरान 2 मासूमों की जान चली गई। एक्शन फिल्मों से हटकर जब असल जिंदगी में ऐसी घटना होती है जो मन में एक ही ख्याल आता है कि वहां से निकल जाओ। वास्तव में कब क्या हो जाए, पता नहीं। मैं वास्तव में नहीं जानती कि घटना के बारे में मैं अपनी मिक्स्ड फीलिंग्स को कैसे बयां करूं।'

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के आखिरी में लिखा, 'मैं बस सोचती रही अगर मेरे 10 मिनट उस वक्त करंसी बदलने में ना लगते तो मेरा क्या होता। मैं नहीं जानती जिस वक्त फायरिंग हो रही थी उस वक्त हम कहां होते। लेकिन यह मुझे सोचने पर मजबूर करता है पता नहीं क्या शायद कोई अच्छा वक्त था जिसने हमें बचा लिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+