इस फेमस एक्ट्रेस को चचेरे भाई ने किया प्रेग्नेंट, फिर टूटा रिश्ता, अब 51 की उम्र में हीरोइन ने किया ऐसा काम

Javeria Abbasi: फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी अपने दूसरे पति अदील हैदर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। दोनों ने लगभग एक साल पहले शादी की थी, जब जावेरिया 51 साल की थीं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं।

जवेरिया ने 1997 में चचेरे भाई शमून से की थी शादी
जवेरिया की पहले भी शादी हो चुकी है। उन्होंने साल 1997 में अपने चचेरे भाई शमून अब्बासी से शादी की थी। उनकी शादी 13 साल तक चली और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया था। उनकी एक बेटी अंजीला है, जो अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कर चुकी है।

Javeria Abbasi

तलाक के 14 साल बाद जवेरिया को दोबारा हुआ प्यार

पहले पति को तलाक देने के 14 साल बाद, जवेरिया अब्बासी को एक बार फिर बिजनेसमैन अदील हैदर से प्यार हो गया। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी अंजीला के ससुराल वाले भी उनकी शादी में शामिल हुए थे। ये अदील की भी दूसरी शादी है।

बिजनेसमैन अदील हैदर से कर ली शादी

वहीं इस शादी को लेकर बिजनेसमैन अदील हैदर ने कहा है- हम अभी पति-पत्नी नहीं बने हैं। अभी हम सिर्फ दोस्त हैं। वहीं जवेरिया ने बताया कि अदील को इस शादी के लिए मनाना कोई आसान काम नहीं था। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के घर डिनर पर मिले थे और खुलकर बातचीत की थी।

बेटी और दामाद के सामने जवेरिया ने की दूसरी शादी

-जवेरिया अब्बासी ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि अदील पहले शादीशुदा थे और अब वह इसे शर्मनाक बताती हैं। जवेरिया ने कहा- अपनी बेटी अंजीला की शादी के बाद, मैंने अपने जीवन के बारे में सोचना शुरू किया था। समाज की टिप्पणियों ने मुझे फिर से अपना घर बसाने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था।

-जवेरिया अब्बासी ने कहा- सामाजिक अपेक्षाएं कितनी क्रूर हो सकती हैं, खासकर बड़ी उम्र में दोबारा शादी करने वाली महिलाओं के लिए, ये कोई मुझसे पूछे। मेरी बेटी की शादी के दौरान भी, लोगों ने मेरे पहनावे की आलोचना की थी और मेरी खुशी को नजरअंदाज कर दिया था।

-जवेरिया अब्बासी ने आगे कहा- कुछ लोगों ने मेरे दोबारा शादी करने के फैसले पर सवाल भी उठाए थे और कहा कि ये धार्मिक आस्था की उम्र है। मुझे चिंता थी कि मेरे बच्चे कैसी प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन शुक्र है कि मेरे ससुराल वालों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया।

अदील हैदर ने दूसरी शादी को लेकर कही ऐसी बात

-वहीं अदील हैदर ने अपना नजरिया शेयर करते हुए स्वीकार किया कि उन्होंने जवेरिया से मुलाकात से उनके बारे में कभी नहीं सुना था। उन्होंने बताया- मैं फिल्में नहीं देखता, इसलिए बाद में मैंने उन्हें गूगल किया और पता चला कि वह एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं।

-अदील हैदर ने आगे कहा- हमारा निकाह मेरे घर पर हुआ था। लोगों ने मान लिया कि मैं हिंदू हूं क्योंकि मैंने जवेरिया के माथे पर बिंदिया लगाई थी। असल में, ये एक परंपरा का हिस्सा है जहां हम कुरान को हाथ में लेकर 'कुल' लिखते हैं। मैं एक मुसलमान हूं।

चचेरे भाई शमून ने जवेरिया को कर दिया था प्रेग्नेंट

आपको बता दें कि जवेरिया अब्बासी के पूर्व पति शमून अब्बासी एक जाने-माने पाकिस्तानी एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। जवेरिया अब्बासी और शमून अब्बासी की शादी साल 2010 में ही टूट गई थी। शमून अब्बासी ने बाद में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैमा मलिक से शादी की, उसके बाद जावेरिया रंधावा से और अब कथित तौर पर एक्ट्रेस शेरी शाह के साथ-लिव इन में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+