जावेद अख्तर बनाम कंगना रनौत: कोर्ट नहीं पहुंची एक्ट्रेस, जज ने कहा-'...तो जारी करेंगे अरेस्ट वारंट'
मुंबई, 14 सितंबर। बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि केस का सामना कर रहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते सप्ताह मानहानि की कार्रवाई को रद्द करने की मांग खारिज होने के बाद अब कंगना रनौत के खिलाफ अंधेरी कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी करने की चेतावनी दी है। दरअसल, जावेद अख्तर की याचिका पर आज अंधेरी कोर्ट में सुनवाई थी जहां कंगना रनौत को भी पेश होना था, हालांकि वह तबीयत खराब होने का हवाला देकर न्यायालय नहीं पहुंची।
Recommended Video

कोर्ट नहीं पहुंचीं कंगना रनौत
कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कोर्ट में कहा कि कंगना बीमार हैं इसलिए वह कोर्ट नहीं आ पाईं। अधिवक्ता के मुताबिक एक्ट्रेस में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं इसलिए उन्होंने कोर्ट में पेश होने की छूट मांगी है। रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि बीते दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन की वजह से कई लोगों से मिली जसके चलते उनका कोविड टेस्ट कराया जाना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वकील रिजवान सिद्दीकी ने कंगना का मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करवाया है और एक सप्ताह की मोहलत मांगी है।

20 सितंबर को पेश नहीं हुईं तो...
वकील रिजवान सिद्दीकी की इस अपील पर जस्टिस रेवती मोहिते डेरे की सिंगल बेंच ने 20 सितंबर तक मामले की सुनवाई टाल दी है लेकिन अगली टेट पर कंगना के पेश ना होने पर कड़ी चेतावनी भी दी है। जज ने कहा कि अगर अगली सुनवाई में कंगना कोर्ट नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया जाएगा। सुनवाई के दौरान जावेद अख्तर के वकील ने कहा कि नोटिस के बावजूद कंगना कोर्ट में नहीं आ रही हैं जबकि शिकायतकर्ता लगातार कोर्ट पहुंच रहे हैं। वकील ने आरोप लगाया कि इस केस को जानबूझकर टालने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा न्यायिक व्यवस्था का सम्मान भी नहीं किया जा रहा। अब 20 सितंबर को पता चलेगा कि कंगना रनौत कोर्ट में पेश होती हैं या नहीं। दोनों ही सूरत में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या है मामला?
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) का आरोप लगाया था। उस दौरान कंगना रनौत ने सार्वजनिक तौर पर कई दिग्गज कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों का नाम लिया था। कंगना ने जावेद अख्तर के नाम भी लिया जिसके बाद गीतकार ने खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था। अब यह मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में है जहां, कंगना ने अपने खिलाफ कार्रवाई को खारिज करने की मांग करते हुए एक याचिका दाखिल की थी।

विवादों में कंगना की फिल्म 'थलाइवी'
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थलाइवी' बीते शुक्रवार थिएटर्स में रिलीज हो गई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के किरदार में कंगना रनौत ने दर्शकों का दिल जीत लिया, लेकिन फिल्म के कुछ सीन को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' देखी। इस फिल्म में जयललिता और एमजीआर को लेकर दिखाए गए कुछ सीन पर डी जयकुमार ने कड़ी आपत्ति जताई है, उन्होंने कहा कि जो फिल्म में दिखाया गया हो वो सच नहीं है।
यह भी पढ़ें: विवादों में घिरी कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी ने पहले दिन की कितनी कमाई, जानिए












Click it and Unblock the Notifications