खबर पक्की! इस तारीख को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे फरहान, जावेद अख्तर ने बहू के लिए कही ये बात
खबर पक्की! इस तारीख को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे फरहान, जावेद अख्तर ने बहू के लिए कही ये बात
मुंबई, 04 फरवरी: बॉलीवुड में शादियों की जैसे मानों बारिश सी आ गई है, इस लिस्ट में ताजा नाम फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का जुड़ने वाला है। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर दोनों कथित तौर पर तीन साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं। काफी दिनों फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर अफवाह आ रही थी, लेकिन इस बार फरहान अख्तर के पिता प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने शादी की पुष्टि की है। जावेद अख्तर ने शादी की तारीफ भी बताई है। उन्होंने अपनी होने वाली बहू शिबानी दांडेकर के बारे में भी कई बातें कही हैं।

21 फरवरी को शादी कर रहे हैं फरहान और शिबानी
पहले सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबि फरहान और शिबानी 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। हालांकि अब जावेद अख्तर ने इस तारीख की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि 21 फरवरी को फरहान और शिबानी अपनी शादी पंजीकृत करेंगे। इसके बाद खंडाला में परिवार और दोस्तों के साथ एक छोटी सी पार्टी की जाएगी। जावेद अख्तर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ''हां, शादी हो रही है। आराम करो, शादी को लेकर जो तैयारियां हो रही हैं, वो वेडिंग प्लानर कर रहे हैं।''

कोरोना के कारण प्राइवेट फंक्शन होगा
कोरोना महामारी के कारण जावेद अख्तर का कहना है कि केवल सीमित लोग ही अंतरंग समारोह का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा, ''स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर कुछ भी होस्ट नहीं कर सकते हैं। तो, हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। यह एक बहुत ही साधारण सा फंक्शन होगा। खैर अभी तक तो निमंत्रण भी नहीं भेजे गए हैं।''

बहू शिबानी के बारे में क्या बोलें जावेद अख्तर
शिबानी दांडेकर का परिवार में स्वागत करने के बारे में जावेद अख्तर कहते हैं, ''वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सभी उसे बहुत पसंद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फरहान और उनकी अच्छी दोस्ती है, जो बहुत अच्छी बात है।''












Click it and Unblock the Notifications