'उसने मुझे होटल रूम में', बॉलीवुड फिर हुआ शर्मसार, फेमस एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल
Jasmin Bhasin: पंजाबी फिल्मों से लेकर हिंदी टीवी शोज में नजर आने वाली एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने हाल ही में हिमांशु मेहता शो में कास्टिंग काउच से जुड़े अपने चौंकाने वाले अनुभव को शेयर किया है। आपको बता दें कि जैस्मीन भसीन टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बीग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।
कासिटंग काउच पर जैस्मीन भसीन का खुलासा
फिलहाल जैस्मीन भसीन ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि एक बार वह एक मीटिंग के लिए एक होटल में गई थीं, जहां माहौल देखकर ही वह असहज हो गई थीं। जैस्मीन ने कहा- मुझे होटल के एक रूम में ले जाया गया था।

जैस्मीन ने कहा- होटल के रूम में मेरे साथ
-जैस्मीन भसीन ने कहा- मैंने देखा कि सामने बैठा व्यक्ति शराब पी रहा था और ऑडिशन देने के लिए कह रहा था। यहां तक कि कोऑर्डिनेटर भी उस रूम से बाहर चला गया था, जिससे मेरी घबराहट और ज्यादा बढ़ गई थी।
-जैस्मीन ने आगे कहा- फिर सामने बैठे उस व्यक्ति ने मुझसे कहा- तुम्हें ये सीन करना होगा। मैंने जवाब दिया- ठीक है सर, मैं सीन तैयार करके कल आऊंगी। लेकिन उसने जोर देकर कहा कि मुझे वह सीन उसी वक्त करना होगा।"
-जैस्मीन ने बताया- मैंने सीन किया, तो उसने कहा- नहीं, ऐसे नहीं। वह मुझे खड़े होने के लिए कह रहा था और एक सिचुएशन समझा रहा था- तुम्हारा बॉयफ्रेंड जा रहा है, तुम्हें उसे रोकना होगा। मैंने वैसा ही किया, लेकिन फिर भी उसने कहा- नहीं, ऐसे नहीं। इसके बाद वह मुझे रोकने और कुछ अनुचित करने की कोशिश करने लगा। तब मैंने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल किया और वहां से भाग निकली।
'होटल के कमरे में मीटिंग नहीं करूंगी'
-इस घटना के बाद जैस्मीन भसीन ने ठान लिया था कि वह कभी भी होटल के कमरे में मीटिंग नहीं करेंगी। जैस्मीन भसीन ने स्वीकार किया कि इस ग्लैमर इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच मौजूद है, लेकिन उनके मुताबिक ऐसा करने वाले असली कास्टिंग डायरेक्टर नहीं होते है। वह बस अपने फायदे के लिए कास्टिंग का नाम इस्तेमाल करने वाले लोग हैं।
-जैस्मीन भसीन ने कहा- असली ऑडिशन एक कानूनी और पेशेवर प्रक्रिया है। इसलिए ये पहचानना जरूरी है कि कौन-सा कास्टिंग कॉल असली है और कौन-सा नकली। मुझे पता है कि हर कोई काम पाना चाहता है और यही हताशा हमें गलत जगह ले जा सकती है। लेकिन सच्चे कास्टिंग डायरेक्टर कभी कास्टिंग काउच का सहारा नहीं लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications