जन्नत जुबैर ने अस्पताल से शेयर की अपनी मां की तस्वीरें, लोगों ने सोशल मीडिया पर मांगी सलामती की दुआ

Jannat Zubair: जन्नत जुबैर ने जैसे ही अपनी मां की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो लोग उसके बाद ही उनकी हेल्थ के लिए प्रार्थना करने लगे हैं।

zannat zubair

Jannat Zubair: टीवी की फेमस एक्ट्रेस जन्नत जुबैर इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि जन्नत जुबैर की मां इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं जन्नत ने अस्पताल में मौजूद अपनी मां की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग जन्नत की मां के लिए दुआएं मांग रहे हैं। लोग भगवान से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जन्नत जुबैर के करीबी दोस्त फैजल शेख भी एक्ट्रेस की मां को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

जन्नत जुबैर ने शेयर की तस्वीरें
आपको बता दें कि जन्नत जुबैर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने वीडियोज और तस्वीरों को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। जन्नत जुबैर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हालांकि इस बार उन्होंने जो फोटोज शेयर की हैं उन्हें देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। जन्नत की ये तस्वीरें अस्पताल में मौजूद उनके मां की हैं जिनके बाद लोग उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

लोगों ने मां के लिए मांगी दुआएं
जन्नत जुबैर ने अपनी मां के साथ इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- 'अल्हम्दुलिल्लाह।' साथ ही दिल और दुआ वाला इमोजी भी बनाया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक्टर और जन्नत जुबैर के खास दोस्त फैजल शेख भी एक्ट्रेस की मां की खैरियत पूछने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जल्दी ठीक हो जाएं आंटी।

जन्नत जुबैर और फैजल शेख का अफेयर
जन्नत जुबैर ने जैसे ही अपनी मां की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो लोग उसके बाद ही उनकी हेल्थ के लिए प्रार्थना करने लगे हैं। एक यूजर ने इन तस्वारों पर कमेंट करते हुए लिखा है- अल्लाह सबकी मां को सेफ और हेल्दी रखें, आमीन। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आंटी अपना ख्याल रखिए प्लीज। हम आपके लिए दुआ करेंगे। जन्नत के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस मौनी रॉय और रीवा अरोड़ा ने भी कमेंट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जन्नत जुबैर और फैजल शेख के अफेयर को लेकर जमकर चर्चाएं होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+