'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी के अलावा एक और बॉलीवुड हीरोइन की होगी एंट्री, पता चल गई संदीप की प्लानिंग

Spirit: एनिमल के बाद संदीप रेड्डी वांगा 'स्पिरिट' बना रहे हैं। इसमें प्रभास लीड रोल में हैं। उनके अपोजिट संदीप ने दीपिका पादुकोण को कास्ट किया था। लेकिन भारी भरकम डिमांड के चलते वो फिल्म से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री हो गई है। इसकी जानकारी खुद संदीप रेड्डी वांगा ने पोस्ट शेयर कर दी है।

रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका ने मेकर्स के सामने एक हफ्ते में पांच दिन काम करने की मांग की थी। इसमें भी वो हर दिन 8 घंटे ही काम करना चाहती थी। इसके अलावा दीपिका ने भारी भरकम फीस मांगी और प्रॉफिट शेयर करने की बात भी कह दी। उन्होंने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी। इसके बाद भी उन्होंने तेलुगु में डायलॉग्स बोलने से इनकार कर दिया था। इन सारी वजहों के कारण उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा।

Spirit

भूल भुलैया 3 की बाद तृप्ति की हिंदी पट्टी में अच्छी डिमांड है। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, संदीप की ही एनिमल में तृप्ति ने कैमियो किया था। जिसे खूब पसंद किया गया था। तृप्ति के अलावा स्पिरिट में संदीप जाह्नवी कपूर को भी कास्ट कर सकते हैं। उनकी भी हिंदी बेल्ट में अच्छी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा उन्होंने देवरा में भी काम किया था। इस फिल्म ने भी ठीक ठाक पैसे छापे थे। इस वजह से जाह्नवी फिल्म में आ सकती हैं।

संदीप की ये फिल्म एनिमल के भी बड़े लेवल पर बनाई जाएगी। क्योंकि फिल्म में प्रभास हैं और उनकी इमेज ग्लोबल स्टार की है। वहीं, इस फिल्म को लेकर संदीप रेड्डी का विजन भी थोड़ा ग्रैंड लेवल पर पहुंचा हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स की माने तो प्रभास पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा ज्यादा जानकारी लीक नहीं हुई है। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन मोड पर है। खबरें ये भी हैं कि संदीप इसे इस साल ही फ्लोर पर ले जाने वाले हैं। इस फिल्म से पहली बार प्रभास और संदीप काम करने वाले हैं। संदीप का ट्रैक रिकॉर्ड भी अच्छा है। उनकी बनाई हुई सारी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पैसे कमाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+