Janhvi Kapoor: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंची जाह्नवी कपूर, पारंपरिक आउटफिट में जीता फैंस का दिल

Janhvi Kapoor In Tirumala: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस के पास इस वक्त की फिल्में पाइपलाइन पर हैं। फिलहाल जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवरा' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में बिजी हैं। इस बीच वह अपने शेड्यूल से थोड़ा सा वक्त निकालकर सोमवार को तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंची।

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुची जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस अपने ट्रेडिशनल और नो मेकअप लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस का सिंपल आउटफिट और सादगी से भरा ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिलहाल जाह्नवी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor

Recommended Video

    Janhvi Kapoor: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंची जाह्नवी कपूर, पारंपरिक आउटफिट में जीता फैंस का दिल

    सादगी वाले अंदाज से जीता फैंस का दिल
    वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर अपने इस इंडियन आउटफिट में मंदिर की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों की स्टाइल भी सिंपल सी बनाई है। इस दौरान उनके आसपास मंदिर की मैनेजमेंट कमिटी नजर आई जो उनके साथ-साथ मंदिर जा रही थी। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस किसी से भी बातचीत करने से परहेज करती हुई नजर आईं। जैसे ही उन्होंने मंदिर में मथा टेका उसके तुरंत बाद वह मंदिर से चली गईं। फिलहाल उनका ये सिंपल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

    जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
    गौरतलब है कि इससे पहले भी जाह्नवी अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। दोनों को एकसाथ मंदिर में मत्था टेकते हुए देखा गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म बवाल में देखा गया था जिसे फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म 'देवरा' से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं जिसका वह जल्द ही ऐलान करेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+