क्या बॉयफ्रेंड की वजह से जाह्नवी कपूर और सारा तेंदुलकर की छिड़ी जंग? एक्ट्रेस ने उठाया ऐसा कदम, अब क्या होगा
Janhvi Kapoor Unfollow Sara Tendulkar: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पिछले लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। आए दिन दोनों बॉलीवुड इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। अब हाल ही में कॉफी विद करण 8 में जाह्नवी कपूर ने बातों ही बातों में शिखर पहाड़ियां संग डेटिंग को कंफर्म कर दिया।
इन सबके बीच जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया हाल ही में शुभमन गिल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर के साथ स्पॉट हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। पार्टी करने के बाद दोनों एक ही गाड़ी में साथ नजर आए ऐसे में फैंस ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए कि आखिर शिखर सारा के साथ क्या कर रहे हैं।

अब, खबर है कि जाह्नवी कपूर ने सारा तेंदुलकर को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। एक Reddit उपयोगकर्ता ने दावा किया कि सारा तेंदुलकर और शिखर पहाड़िया की मुलाकात के बाद जाह्नवी कपूर ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। जबकि जाह्नवी और सारा एक दूसरे के पोस्ट लाइक करती थीं। लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली है। हालांकि इसके पीछे कि क्या वजह है इसको लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता।
बता दें कि हाल ही में कॉफी विद करण 8 में जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह शिखर पहाड़िया को प्यार से शिखू बुलाती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया जब वह शिखर से अलग हो गई थीं और दूसरे लड़कों को डेट करने लगीं तो शिखर अक्सर उनके लिए 'नादान परिंदे घर आजा' गाना गाते थे।
वहीं बात करें सारा तेंदुलकर की तो उनका नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल से जोड़ा जा रहा है। सारा अक्सर शुभमन के पोस्ट लाइक करती हैं और इसके अलावा वह हाल ही में वर्ल्ड कप देखने पहुंची थी। इस दौरान वह शुभमन को सपोर्ट करती हुई नजर आईं। हालांकि इस रिश्ते पर दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications